अगर आपके दांतों में ठंडा-गरम लगता है तो हो सकता है कि आपके दांतों पर लगी कोटिंग जिसे हम इनेमल कहते हैं, घिस चुकी हो। इनेमल दांतों का सुरक्षा कवच होता है जो उसे कठोर चीजों से बचाने का काम करता है। अगर आप सुबह जोर-जोर से टूथब्रश करते हैं तो दांतों का संवेदन होना जाहिर सी बात हो जाती है। दांतों का संवेदनशील बना रहना महीने भर से ले कर सालों-साल तक चल सकता है। जब दांतों से इनेमल की कोटिंग हट जाती है तब दांतों में कुछ भी ठंडा या गर्म खाने पर बड़ी जोरी की टीस मचती है। आप इसे तब भी महसूस कर सकते हैं, जब मुंह खोल कर सांस ली जाए। संवेदनशील दांतों के पीछे मुंह के बैक्टीरिया और प्लेग आदि भी बहुत जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा आजकल बच्चों में जंक फूड खाने की आदत बढ़ती जा रही है, जो आगे चलकर दांतों को भी नुकसाना पहुंचाते हैं। ठीक तरह से दांतों की साफ सफाई नही करें तब भी आपके दांतों में ठंडा गरम लगने के चांस बढ़ जाते हैं। जब डेंटल कैविटी बहुत गहराई तक चली जाती है तब गरम से सेंसिटिविटी होती है और जब गरम से सेंसिटिविटी होती है तो उस समय समस्या ज्यादा होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।