तम्बाकू में मौजूद निकोटीन, दांतों के चारों ओर जम जाता है। कोई भी चीज दांतों पर तब जमती है जब दांतों की सतह रफ होती है। इसलिए दांतों का साफ और स्मूथ होना बहुत जरूरी है। ताकी इसमें कोई भी चीज इतनी आसानी से न जम सके। इसके लिए कुछ उपायों को अपनाना बहुत जरूरी होता है। जैसे
1. दांतों में किसी भी प्रकार की कैविटी नहीं होनी चाहिए।
2. दांतों को सुबह और शाम दो बार अच्छी तरह से ब्रश करना चाहिए।
3. तम्बाकू जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इससे न केवल दांत गंदे होते हैं बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचता है।
अगर आप घरेलू उपायों से अपनी देखभाल नहीं कर पाते हैं तो हर 6 महीने में उसे डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए। स्पेशल वह लोग जो तम्बाकू का सेवन करते हैं। अगर डॉक्टर को लगता है कि दांतों की सतह पर दाग बन रहे हैं तो वह दांतों को फिजिकली अपने इंस्ट्रूमेंट से साफ कर सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।