सर्दियों में अधिकांश लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। रिसर्च के मुताबिक, सर्दियों में खानपान में बदलाव और धूप की कमी के कारण ही हमारे शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। मोटापा बढ़ने के साथ-साथ पेट की चर्बी भी काफी ज्यादा बढ़ने लगती है। सर्दियों में पेट की चर्बी को कम करना बहुत ही मुश्किल भरा कार्य है। लेकिन आप अपने जीवनशैली में बदलाव करके अपने मोटापे के कंट्रोल कर सकते हैं। हेल्दी खाद्य पदार्थों के सेवन से बेली फैट कम होता है। इसके साथ ही हेल्दी आहार को भोजन में शामिल करने से हमारे शरीर की समस्याएं भी दूर रहती है। सर्दियों में आपको मटर, गोभी, फूलगोभी, टमाटर इत्यादि भरपूर रूप से मिल जाएंगे। यह सभी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बेहतर होती हैं। इन सब्जियों में फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों भरपूर रूप से होता है। फूल गोभी और मटर से तैयार सब्जी सर्दियों में शायद ही किसी को ना पसंद हो। यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। लेकिन क्या कभी आपने फूल गोभी सूप पिया है? अगर नहीं, तो आइए आज इस वीडियो के जरिए जानते हैं फूलगोभी सूप बनाने की विधि। इस सूप के सेवन से सर्दियों में भी आपका वजन कंट्रोल रहेगा। इसके साथ ही फूलगोभी सूप में भरपूर रूप से विटामिन, खनिज और दूसरे एसेंशियल एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होते हैं। आइए जानते हैं किस तरह तैयार करें फूलगोभी सूप-
Watch more Videos on Health Talk