छोटे बच्चों के जब दांत निकलते हैं तो बच्चों के साथ ही उनके परिजनों को भी काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि दांत निकलते वक्त बच्चा अपने दर्द और जरूरतों को बता पाने में असमर्थ होता है। आज डॉक्टर आर जी होल्ला बता रहे हैं कि बच्चों के दांत निकलते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टर बताते हैं कि बच्चों के दांत निकलने का कोई निश्चित समय नहीं होता है। किसी के 6 महीने की आयु में भी दांत निकल जाते हैं और किसी बच्चे के 1 साल के बाद भी दांत निकलते हैं। दांत निकलते वक्त किसी बच्चे में चिड़चिड़ा पन आ जाता है, किसी की लार निकलती है, मसूड़ों का लाल होना और हल्की सूजन आना दांत निकलते वक्त बच्चों में होने वाले सामान्य लक्षण है। किसी बच्चे को हल्का बुखार भी आ जाता है और बच्चे जोर—जोर से रोते भी हैं। ऐसे में बच्चों को आराम देने के लिए बाजार में प्लास्टिक की चाबियां मिलती हैं उन्हें देना चाहिए। अगर इस चाबी को फ्रिज में रखकर ठण्डा कर लिया जाए तो बच्चा और भी ज्यादा आराम महसूस करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।