ब्लैक स्मोकी आईज के बारे में हम सब जानते हैं और इसे आंखों पर कर-करके हम सब थक भी चुके हैं। तो क्यों न आज ब्राउन स्मोकी आईज ट्राई करके देखा जाएं। ब्राउन स्मोकी आई मेकअप करने के लिए कंसीलर या प्राइमर से शुरुआत करें। कंसीलर लगाने से आपको आईशैडो ज्यादा देर तक टिका रहेगा। प्राइमर लगाते हुए आप पूरी आईलिड को कवर करें। इसके बाद आईशैडो से पहले बहुत ही आराम से बेस लगाना चाहिए। अब आप कोई भी ब्राउन आई पेंसिल लेकर इसे पूरी आईलिड पर फैलाना है। आप किसी भी शेप में पेंसिल को लगा सकते है। स्मोकी आईज के लिए सब कुछ अच्छी तरह से ब्लेंडेड होना चाहिए, इसलिए पेंसिल की किनारों का सॉफ्ट होना बहुत जरुरी है। अब आर्च पर लाइट कलर का आईशैडो लगाएं। इसके बाद हाईलाइटर लगाएं। अब आंखों की नीचे की तरफ भी बाउन कलर से लाइनर लगायें। ब्राउन स्मोकी आईज के बारे में और अधिक जानकारी के लिए इस विडियो में मेकअप आर्टिस्ट आकृति कोचर से जानें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।