जिस आहार में सभी पोषक तत्व शामिल होते हैं उसे संतुलित आहार यानी बैलेंस डाइट कहते हैं। संतुलित आहार वो है, जो शरीर के कार्यो के लिए सभी महत्वपूर्ण और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करे। हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। जन्म के बाद खाद्य-पदार्थ हमारे विकास को निर्धारित करते हैं। यदि बचपन से ही खाने में संतुलित आहार मिले तो शरीर का विकास अच्छे से होता है। एक व्यक्ति के लिए बैलेंस डाइट के क्या मायने हैं, आइए हम आपको इस विडियो के माध्यम से बता रहे हैं।
33 प्रतिशत- ढ़ेर सारे फल, सब्जियां, सलाद नियमित रूप से खाएं। यह शरीर के बहुत जरूरी होता है।
33 प्रतिशत- चावल, ब्रेड और पाश्ता खाएं। लेकिन यह लिमिट में होना चाहिए। जिससे ठीक से डाइजेस्ट हो जाए।
15 प्रतिशत- दूध, दही, पनीर और अन्य डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। यह हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं।
12 प्रतिशत- मांस, मछली, अंडे आदि को हेल्दी तरीके से खाएं। इससे प्रोटीन भरपूर मिलेगा।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।