नवजात शिशुओं और नन्हें बच्चों में दिल की विकृत्ति/छेद जन्मजात रहते है जो कईयों में से किसी एक को ही होती है। यह समस्या जीन्स के डिफेक्ट के कारण हो सकती है। कुछ मामलों में यह आनुवंशिक भी होता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में यह प्राइमरी डेवलपमेंटल डिफेक्ट के कारण होता है। दिल में छेद कई तहरह के होते हैं। दिल के अपर चैम्बर में होने वाले छेद को ए एस डी कहते हैं। कुछ छेद दिल के लोयर चैमब्र में होता है उसे वी एस डी कहते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले किसी अच्छे पीडियार्टिक कार्डियो लॉजिस्ट से कंसल्ट करना चाहिए। यह डॉक्टर दिल के बीमारी के स्पेशलिस्ट होते हैं। बच्चों के दिल में छेद होने की वजह और इसका इलाज के बारे में आपको कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर मुकेश गोयल सीनियर कंसलटेंट इस विडियो के माध्यम से बता रहे हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।