खूबसूरत चेहरे पर मस्से किसी दाग से कम नहीं लगते हैं। इन मस्सों से निजात पाने के लिए आजकल युवा कुछ भी करने को तैयार हैं। जो कभी-कभी हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देता है। आज हम आपको मस्सों से छुटकारा पाने का आयुर्वेदिक इलाज बता रहे हैं। डॉक्टर शिल्पी संकर बताती हैं कि जरूरी नहीं है कि हर बीमारी के लिए एलोपेथी इलाज लिया जाए। घरेलू नुस्खों से भी हम मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। कटे सेब को मस्से पर लगाने से मस्से से छुटकारा मिलता है। आलू को काटकर भी मस्से पर लगाया जा सकता है, इससे मस्से नरम होते हैं। बेकिंग सोडा के साथ अरंडी का तेल लगाने से भी मस्सों से छुटकारा मिलता है। ऐसा करने से मस्से मुलायम हो जाते हैं। और धीरे धीरे अपने आप ही झड़ जाते हैं। अरंडी के तेल के अलावा नीम और कपूर का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक अच्छी लाइफस्टाइल के लिए हम योग भी कर सकते हैं।
आयुर्वेदBy Onlymyhealth editorial teamMar 10, 2017
Read Next
Disclaimer