जोड़ों में अक्सर दर्द, अकड़न और सूजन जैसी समस्या रहना आर्थराइटिस के लक्षण हैं। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने से जोड़ों के दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है। इसके साथ ही एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत और लचीली बनाती है। इसके अलावा वजन घटाने में भी यह मददगार साबित होती है। जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार के मोशन करने चाहिए। कई एक्सरसाइज की मदद से हमारा शरीर लचीला बना रहता है। आर्थराइटिस का सबसे आम प्रकार हमारे घुटनों में देखा जाता है। कई लोगों को समय-समय पर अक्सर अपने शरीर में दर्द या फिर ऐंठन महसूस होती है। कभी-कभार लोगों को हाथों, कंधों और घुटनों में सूजन होती है, जिसके कारण हमें अपने हाथों को घुमाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
आर्थराइटिस जोड़ों की सूजन है। यह आपके शरीर के किसी एक जोड़ या कई जोड़ों को प्रभावित कर सकती है। जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए 100 से ज्यादा प्रकार के उपचार के तरीके हैं। सबसे आम प्रकारों में से दो ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस हैं। आर्थराइटिस के लक्षण आमतौर पर समय के मुताबिक विकसित होते हैं लेकिन कभी-कभार ये अचानक सामने आते हैं। यह सामान्य रूप से 65 साल की उम्र के बाद व्यस्कों को होती हैं लेकिन यह समस्या बच्चों, किशोरों और युवाओं को भी हो सकती है। जरूरत से ज्यादा वजन वाले पुरुषों और महिलाओं में आर्थराइटिस आम है।
Watch more videos on Health Talk