अरोमाथेरेपी प्राकृतिक ऑयल को बोलते हैं, जिसमें बीमारियों का इलाज तरह-तरह के तेल की खुशबुओं के माध्यम से किया जाता है। तनाव से बचने के लिए यह बहुत ही अच्छा उपचार है। फूलों की खुश्बू अपने से तनाव अपने आप दूर हो जाता है। इस उपचार के दौरान आपको कुछ पल के लिए सुकून और शांति मिलेगी ही साथ ही सुगंधित फूलों के साथ तेल की मालिश से आपका तनाव पलभर में छूमंतर हो जायेगा। अरोमाथेरेपी से पूरे शरीर में एनर्जी का संचार होता है और शरीर एक्टिव हो जाता है। अरोमाथेरेपी मानव ब्रेन में तत्काल बदलाव ले आती है। खुश्बू न केवल मन की स्थिति को बदलता है बल्कि आपको ऊर्जावान भी बनाता है। हमारे ब्रेन में इस गंध को पहचानने वाले न्यूरोन्स होते हैं, यह न्यूरोन्स जब सुगंध के कारण ब्रेन को एनर्जेटिक बनाते हैं। इसके अलावा अरोमाथेरेपी कई प्रकार की त्वचा की समस्याओं का उपचार कर चेहरे पर निखार लाता है। आजकल की तनाव भरी जिंदगी में हमें स्ट्रेस दूर करने के लिए अरोमाथेरेपी की मदद लेनी चाहिए। आधिक जानकारी के लिए इस विडियो के देखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।