अपनी किडनी को स्वस्थ कैसे रखें
किडनी की बीमारी से हमेशा दूर रहना चाहते हैं तो कुछ बातों का हमेशा ख्याल रखें। सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाएं। लाइफस्टाइल को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि शुद्ध शाकाहारी भोजन करिए। नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो भी अधिक नॉनवेज मत खाइए। सही मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने की कोई मात्रा सही नहीं है। पानी जितना अधिक से अधिक पिएंगे वो आपके स्वास्थ्य के लिए उतना अच्छा होगा क्योंकि रोजाना डेढ़ से दो लीटर यूरीन आना जरूरी है। इसके अलावा रेग्युलर एक्सरसाइज करें। मोटापा और ऑबीसिटी किडनी खराब होने का सबसे बड़ा कारण है। ऑबीसिटी वालों को ही डायबीटिज और ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। इसलिए रेग्युलर एक्सरसाइज करें और अफना वेट मेंटेन रखें। जंक फुड और प्रीजरवेटिव फुड का सेवन बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। इनकी जगह नेचुरल हाई प्रोटीन लें। वो आपको नुकसान भी नहीं केरगा और हेल्दी भी रखेगा। जिन लोगों के परिवार में किसी को किडनी की समस्या रह चुकी है उनको साल में एक बार किडनी चेकअप जरूर कराना चाहिए। इनके अलावा जिनको हाई ब्लड प्रेशर या अन्य स्वास्थ्य समस्या रह चुकी है वो भी हमेशा अपना चेकअप कराते रहें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।