अपनी बॉडी को कूल डाउन करें - पोस्ट वर्कआउट स्ट्रेच
कोब्रा पोजीशन से शुरुआत करें। यह करना कमर के लिये बेहद लाभदायक होता है। इसे करने के बाद धीरे से पीछे की ओर चाइल्ड पोजीशन में आएं और इपनी हील्स पर बैठ जाएं। इसके बाद सीधे शवासन की मुद्रा में लेट जाएं और फिर दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं, ध्यान रहे कि इस दौराम आपके कूल्हे ऊपर न उठें और ज़मीन से सटे हों। अब एक पैर को मोड़ें और दूसरे पैर को सीधा रखें और फिर दूसरे पैर को मोड़ते हुए अपने ग्लूट को स्ट्रेच करें। दूसरी तरफ से भी इसे दोहराएं। यह एक्सरसाइज आपके ग्लूट को स्ट्रेच करती है। इसके बाद दोनों पैरों को एक साथ पीछे ले जाएं (हलासन की मुद्रा में), हाथों को फ्लोर पर ही रखें। धीरे से वापस आएं। इसके बाद एलेग्ज़ेंडर पोज में आएं, इसमें आप अपने पेल्विक और कमर को धीरे-धीरे ऊपर लेकर जाते हैं। इसे करते समय ध्यान रखें कि आपके हाथ आपकी एड़ी को छुएं। अब अपने घुटनों को अपनी छाती के पास ले आएं (जैसे आप इन्हें गले लगा रहा हों)। इसे हगिंग पोज कहा जाता है। और फिर धीरे से वापस आएं और पैरलल स्ट्रेच करें। पैरलल स्ट्रेच (पश्चिमोत्तासन) करते समय आपके घुटने बिल्कुल मुड़े नहीं होने चाहिये। इसके बाद बहुत धीरे से सीधे खड़े हो जाएंगे।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।