एक बार जब दिल में खराबी पैदा हो जाती है तो पूरे शरीर में खराबी पैदा होने लगती है। क्योंकि दिल ही पूरे शरीर का कर्ता-धर्ता है। आप किडनी ट्रासप्लांड कर सकते हो। बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर सकते हो। लेकिन दिल का कोई विकल्प नहीं। इसलिए दिल का विशेष तौर पर ख्याल रखेँ। लेकिन भागती-दौड़ती जिंदगी में कैसे रखें दिल का ख्याल...?
ये सावल आपके मन में भी कई बार आया होगा। लेकिन इसका सवाल शायद ही आपको मिला होगा। ऐसे में कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रख दिल का ख्याल रख सकते हैं। जैसे खान-पान का विशेष ख्याल रखें। स्वस्थ हृदय के लिए कम तेल घी वाले आहार का सेवन करना चाहिए। ज़्यादा तेल घी वाले खाद्य पदार्थ से निकलने वाले फैट (ट्रांस फैट व सैचुरेटेड फैट) हृदय की ओर जाने वाली धमनियों के रास्ते मे रूकावट पैदा करते हैं, जिससे हृदय की समस्याएं बढ़ जाती हैं।
ऐसी ही अन्य सुझावों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये वीडियो देखेँ।