खुद को प्रोत्साहित करना बहुत ही आसान काम है। जो विचार आपको डिमोटीवेट कर रहे हैं उन्हें पहचानिये और जो विचार आपको आगे बढ़ने से रोक रहे हैं या जिन चीजों या नकारात्मक विचारो की वजह से आप आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं उन्हें एक कागज पर लिख लें। फिर एक-एक करके उन नकारात्मक विचारों या नकारात्मक चीजों को अपने अंदर से निकालकर उनको सकारात्मक विचारों से बदल दीजिये। इसके अलावा कई छोटे छोटे लक्ष्य बनाने से अच्छा है एक बड़ा और महान लक्ष्य बनायें।
फिर उस बड़े लक्ष्य को छोटे छोटे लक्ष्यों में बांटकर उनके लिए समय निर्धारित करें। फिर सही प्लानिंग और मेहनत के साथ उन्हें निर्धारित समय में पूरा करें। अगर आप किसी लक्ष्य को पूरा कर लेते हैं या कोई अच्छा काम करते हैं तो खुद की पीठ भी थपथपाइये। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता। जब तक आप में आत्मविश्वास नही आएगा। तब तक जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाना मुश्किल है। रोजाना कुछ समय निकाल कर अपने पसंदीदा विषयो से सम्बन्धित कुछ ज़रूर पढ़े, नयी नयी चीजों के बारे में पढ़ें, प्रेरणादायक किताबें पढ़िए, मोटिवेशनल ब्लॉग पढ़िए, सफल लोगो की जीवनी पढ़िए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।