एक्ने के निशान हटाने के तरीके
एक्ने की समस्या ज्यादातर लोगों को होती है, यह पुरुष और महिलाओं दोनों को होता है। एक्ने के उपचार के बाद इसके दाग आपको परेशान कर सकते हैं, क्योंकि ये दाग आसानी से दूर नहीं होते हैं। अगर हम एक्ने का उपचार ठीक से न करें तो निशान पड़ जाते हैं। एक्ने के निशान सामान्य भी हो सकते हैं और गहरे भी। एक्ने के सामान्य निशान को हटाने के लिए आप घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। शहद और नींबू को मिलाकर एक्ने के निशान पर लगाने से निशान हट जाते हैं। लेकिन अगर निशान गहरे हैं तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। इसके लिए कई तरह के उपचार मौजूद हैं - केमिकल पील बेस्ड, माइक्रो डर्माबेशन बेस्ड और लेजर बेस्ड। इनमें लेजर से एक्ने के निशान हटाने का तरीका सबसे अधिक कारगर है। इससे निशान बिलकुल दूर हो जायेंगे और आपका चेहरा पहले की तरह हो जाता है। एक्ने के निशान हटाने के दूसरे तरीके क्या हैं और यह कैसे कारगर हैं, इसके बारे में जानने के लिए इस वीडियो को देखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।