आपके चेहरे के लिए सही आईब्रो का आकार
चेहरे को आकर्षक बनाने में आइब्रो का सहसे अहम रोल होता है, अगर आईब्रो सही तरीके से ग्रूम ना हों या फिर उनका शेप सही न हो तो चेहरे का आकर्षण कम हो जाता है। इसलिए आइब्रो का शेप सही होना चाहिए, इसलिए जब भी आइब्रो सेट कराने जायें तो कुछ बातों का खयाल रखें। आइब्रो नाक के एकदम सीधे हिस्से से शुरू होने चाहिए। अगर आर्क शेप की आइब्रो चाहती हैं तो आर्क का घुमाव आई बॉल के ठीक बीच से होना चाहिए। अगर आपका चेहरा गोला है तो आर्क शेप की आइब्रो आपके ऊपर अधिक फबती है। अगर आइब्रो तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं तो आइब्रो पेंसिल और आइब्रो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आइब्रो भरी हुई और आकर्षक दिखेंगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।