आलू एक ऐसी चीज है जो हर सब्जी या डिश में डाली जा सकती है। खास बात ये है कि बच्चे आलू बहुत पसंद करते हैं। आज हम आपको आलू की ऐसी 5 रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आपने कभी नहीं सुनी होगी। पहली डिश है पाकिस्तानी स्टाईल आलू भुजिया। ये डिश बनती तो हमारे इंडियन स्टाईल में ही है। बस इसमें प्याज, लहसुन और अदरक को इतना भुना जाता है कि वो बिल्कुल ब्राउन हो जाए। इसमें आलू के अलावा शिमला मिर्च, पत्ता गोबी और कॉर्न डाला जाता है। ग्रेवी को गाढा करने के लिए दही डाली जाती है। जिससे खटास आती है। दूसरी डिश है ग्रिल्ड आलू का सलाद। ये आलू को हेल्दी बनाता है। इसे लोग बहुत पसंद करते हैं। तीसरी डिश है पालक और बेक्ड आलू। इसमें पनीर डाला जाता है। आलू की ये डिश बहुत ही डिफ्रेंट है। चौथी डिश है पोटैटो ग्रटिन। ये बहुत ही अनहेल्दी रेसैपी है। लेकिन बहुत ही टेस्टी डिश है। पांचवी डिश है पोटैटो सूप। ये सूप हमारे देश में बहुत ही कम बनता है लेकिन यूरोप और यूएस में ये खूब बनता भी है और लोग इसे पसंद भी करते हैं। डिशिश की रैसिपी देखने के लिए वीडियो देखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।