तमाम डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्टों का कहना है कि सुबह का नाश्ता सबसे हैवी और हेल्दी होना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही 5 आहार बता रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ ही मिनटों में बन भी जाते हैं। सबसे पहला आहार है पोहा। जी हां ये काफी हैवी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है। ये शरीर में एनर्जी देने के साथ ही आसानी से पच भी जाता है। दूसरा आहार है इडली। ये हेल्दी होने के साथ ही स्टीम आहार है। जो आपके शरीर पर मोटापे को हावी नहीं होने देता है। तीसरा आहार है उपमा। ये सूजी से बनता है इसलिए बहुत हेल्दी है। ये हार्ट और हड्डियों के लिए बेस्ट है। इसका टेस्ट बढाने के लिए इसमें दही और सॉस डाल कर लें। चौथा आहार है मूसली। ये फाइबर और प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट है। आप इसमें फ्रूट मिक्स करके इसे और हेल्दी बना सकते हैं। पांचवा आहार है एग आॅमलेट। हेल्दी होने के साथ ही ये बच्चों को काफी पसंद आता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।