सर्दियों में पेशाब करते समय शायद आपने भी जलन या दर्द महसूस किया होगा तो बता दें कि ऐसा किसी इंफेक्शन या डिहाइड्रेशन की वजह से हो सकता है। तो आज हम बताएंगे कि दर्द और जलन से आप कैसे छुटकारा पा सकते हैं। खीरे को खाने से आप यूरिन में हो रही जलन या दर्द को कंट्रोल कर सकते हैं। आप रोज सुबह एक गिलास खीरे के जूस में एक चम्मच शहद और एक नींबू का रस डालकर पी सकते हैं। खीरा इस प्रॉब्लम के साथ-साथ कई और हेल्थ प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है। सेब के सिरके में एंटी बैक्टेरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको सेब के सिरके का इस्तेमाल दिन में दो बार करना है। बस एक कप गरम पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद डालकर पिएं। अगर आप रोजाना दो बार नींबू के पानी का सेवन करते हैं तो आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में नींबू का रस और शहद डालकर इसे पी सकते हैं। आपको इसके लिए गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करना है। तो अगर आप इस प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो इन घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राय करें।
Watch More Videos on Health Talk
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।