आपके स्वास्थ्य के बारे में बताती है आपकी हथेली
अपनी सेहत का राज जानने के लिए आप अपनी हथेलियों के रंग पर ध्यान दें, ये आपके बीमार होने का संकेत भी देती है, आइए हम आपको बताते हैं यह कैसे होता है।

आपकी हथेलियों का रंग आपके सेहत के कई राज खोल देता है। अगर आप ध्यान देंगे तो आपको मालूम चलेगा कि आपकी हथेलिया लाला काली रंग की नजर आती हैं। हथेलियों के ये रंग आपकी सेहत के नासाज होने का संकेत देते है। सेहत के उतार-चढ़ाव से लेकर रोग प्रतिरोधी क्षमता तक का अंदाजा आपको हथेलियों के रंग से लग सकता है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़ें।
Image Source -Getty

अगर आपकी हथेली लंबे समय तक के लिए लाल रहती है तो यह लीवर की समस्या का लक्षण हो सकता है। यह नॉन एल्कोहोलिक फैटी लीवर का लक्षण हो सकता है। अगर आप गर्भवती हैं तो रक्त संचार बढ़ने के कारण हथेली का लाल होना सामान्य है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो इस लक्षण को अनदेखा किए बिना डॉक्टर से संपंर्क करें।
Image Source -Getty

जिन लोगों की हथेली का रंग पीला होता है उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे व्यक्ति अक्सर बीमार होते रहते हैं। बदलते मौसम में इन्हे अधिक सजग रहने की जरूरत होती है।ऐसे व्यक्ति थकान और उर्जा में कमी महसूस करते हैं। अवसद और चिंता भी इन्हें घेरे रखता है। ऐसे लोगों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि पाचन क्षमता कमज़ोर होती है।इन्हें अपने भोजन में संतुलित मात्रा में लौह युक्त पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
Image Source -Getty

हथेली का रंग नीला दिखना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति बाहर से भले ही स्वस्थ्य दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से कुछ न कुछ बीमारी इन्हें घेरे रहती है। इनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है। ऐसे लोग किसी नशीली चीज के आदी होते हैं। नशे के सेवन से होने वाले रोग इन्हें हो सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को हृदय एवं छाती से संबंधी रोग होने की आशंका रहती है।
Image Source -Getty

जिनकी हथेली का रंग काला होता है उनमें भी रोग प्रतिरोधी क्षमता की कमी होती है। ऐसे व्यक्ति जल्दी रोग से प्रभावित हो जाते हैं। बदलते मौसम में इन्हें अधिक सजग रहने की जरूरत होती है। बीमार होने पर ऐसे व्यक्तियों को लंबे समय तक चिकित्सा की जरूरत पड़ती है। इन्हें जोखिम से बचना चाहिए क्योंकि दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है।बुढ़ापे के रोग एवं इसके लक्षण इनमें जल्दी दिखाई देने लगते हैं। यह किसी न किसी नशा के आदी हो सकते हैं।
Image Source -Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।