नाभि के आकार से जानें अपनी सेहत के बारे में
किसी की नाभि का आकार देखकर आप उसकी सेहत के बारे में बता सकते हैं, कैसे, जानने के लिए इस स्लाइडशो को पढ़ें।

महिलाओं के शरीर का आकर्षक बिंदु उसकी नाभि भी होती है। आज तक अगर आप किसी की नाभि को देखकर नजरअंदाज कर रहे थे तो इस स्लाइडशो को पढ़ने के बाद आपका यह नजरिया बदल जायेगा। नाभि का आकार सेहत के राज भी बताता है। यह किसी की बीमारी के बारे में बताता है तो किसी के बेहतर स्वास्य की जानकारी भी देता है। इस स्लाइडशो में विस्तार से जानें कि किस आकार की नाभि का क्या तात्पर्य होता है।

अगर आपकी नाभि का आकार भी ऐसा है तो थोड़ा सावधान हो जायें। क्योंकि इस तरह के आकार वाली नाभि वाले लोगों को त्वचा की समस्या अधिक होती है, साथ ही उनको किडनी संबंधित बीमारियां भी बहुत अधिक होती हैं। ऐसे लोगों के बच्चे भी कुरूप पैदा हो सकते हैं और उनको जन्मजात समस्यायें भी अधिक हो सकती हैं।

कुछ लोगों की नाभि का आकार बहुत छोटा होता है। उनका पेट देखकर लगता भी नहीं है कि उनके पेट में नाभि भी हैं। लेकिन ऐसे लोगों को वायरस और फ्लू होने की संभावना बहुत अधिक होती है।

जिनकी नाभि उभरी हुई होती है उनकी सेहत सामान्य नहीं हो सकती है। ऐसे लोगों की नाभि बटन के आकार में आगे की तरफ निकली हुई होती है। जिसकी नाभि का आकार ऐसा होता है उनको हर्निया होने की संभावना अधिक रहती है।

जिसकी नाभि एकदम गोल होती है वे लोग स्वभाव से सरल और सौम्य होते हैं। ऐसे लोग तन से स्वस्थ और सोच-विचार के मामले में दूसरों से हमेशा एक कदम आगे रहते हैं।

ऐसा माना जाता है कि नाभि पेट के एकदम बीच में होती है, जबकि ऐसा सच नहीं है। कुछ लोगों की नाभि एकदम बीच में नहीं होती है बल्कि थोड़ा हटकर होती है। अगर ऐसी नाभि महिला की है तो उसका मूड अधिक स्विंग होता है और उसकी रुचि स्पोर्ट्स में अधिक होती है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।