पसंदीदा फल हैं आपका व्यक्तित्व

सभी जानते हैं कि अच्छी सेहत में फलों की अहम भूमिका होती है। रोज फल खाएं और स्वस्थ रहें, अब यह कोई कहावत नहीं है, आधुनिक मेडिकल सांइस भी यह स्वीकार करता है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिये हर व्यक्ति को प्रतिदिन कोई न कोई फल जरूर खाना चाहिए। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आप जो फल पसंद करते है, वह आपके व्यक्तित्व, नजरिये और राय के बारे में बताता है। जी हां अगर आपको भी किसी के व्यक्तित्व को जानना है तो बस ये जान लीजिए कि वो कौन सा फल खाना पसंद करता है।
अगर आपकी पसंद है अमरूद

अमरूद पसंद करने वाले लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं। ईश्वर के प्रति श्रद्धा रखते हैं और किसी भी मान्यता को तर्क की कसौटी पर परखने के बाद उन पर विश्वास करते हैं। साथ ही भाग्य के धनी होने के साथ-साथ बुद्धिमान और पढ़ने-लिखने में रूचि लेने वाले होते हैं। इनमें प्रबंधन की भी योग्यता होती है।
पपीता पसंद करने वालों के गुण

पपीता पसंद करने वाले लोगों में सोचने समझने की शक्ति गजब की होती है, साथ ही यह काफी एक्टिव भी होते हैं। जिससे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए काफी आगे तक पहुंच जाते हैं। साथ ही ऐसे लोग रोमांच पसंद होते हैं। इन पर बुध का प्रभाव अधिक रहता है। इनमें तार्किक शक्ति भरपूर होती है। इनके इस गुण के कारण विपरीत लिंग के व्यक्ति इनकी ओर आकर्षित रहते हैं।
सेब पसंद करने वाले होते हैं खुशमिजाज

सेब पसंद करने वाले लोग उत्साही और खुशमिजाज होते हैं। ऐसे लोग जिनसे प्यार करते हैं उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। आर्थिक मामलों में यह थोड़े लापरवाह होते हैं। इनमें बचत करने की प्रवृति कम होती है। लेकिन ऐसे लोगों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है, और संकट के समय ये धैर्य से काम लेते हैं। इन्हें जितनी जल्दी गुस्सा आता है उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाता है।
अंगूर पसंद करने वाले होते हैं खूबसूरती के दीवाने

अंगूर पसंद करने वाले लोग खूबसूरती के दीवाने होते हैं। इनके दिल में किसी के लिए कोई गिला-शिकवा नहीं रहता है। विपरीत लिंग के प्रति इनमें अधिक रूचि होती है। लेकिन कोई बात पसंद नहीं आने पर इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। यह काफी जोशीले और उत्साही होते हैं। और अपने स्‍वभाव के कारण दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय रहते हैं।
शर्मीले स्वभाव के होते हैं संतरा खाने वाले लोग

संतरा पसंद करने वाले दोस्ती में ईमानदार होते हैं। साथ ही शर्मीले स्वभाव के होते हैं। कोई भी काम धैर्य और समझदारी से करते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना इनकी फितरत होती है। किसी भी समस्या को बातचीत से सुलझाना इन्हें पसंद होता है। वाद-विवाद से जितना हो सके बचने की कोशिश करते हैं।
उदार दिल के होते हैं आम पसंद करने वाले

आम पसंद करने वाले व्यक्ति को बहलाना आसान नहीं होता। इनका दिल बहुत उदार होता है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। व्यवसायिक जीवन में जितने कड़क होते हैं, पारिवारिक जीवन में उतने ही नर्म रहते हैं। जीवनसाथी के साथ इनका व्यवहार बच्चों के जैसा होता है। ऐसे लोग जिंदादिल भी होते हैं और इनमें नेतृत्व की भरपूर योग्यता होती है। यह अपनी पहचान खुद बनाते हैं। Image Source : Getty