आपकी आईब्रो बताती हैं आपकी पर्सनैलिटी का हाल, जानें
चेहरे को आकर्षक बनाने में आईब्रो का अहम रोल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी आईब्रो का आकार आपकी पर्सनैलिटी के कई राज खोलता है। विश्वास नहीं हो रहा है तो आइए जानें कैसे।

चेहरे को आकर्षक बनाने में आइब्रोज का सबसे अहम रोल होता है, अगर आईब्रो सही तरीके से ग्रूम ना हों या फिर उनका शेप सही न हो तो चेहरे का आकर्षण कम हो जाता है। शायद यही कारण है कि लड़कियां अपनी आईब्रो के शेप पर काफी ध्यान देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पर्सनैलिटी के कई राज खोलती है आपकी आईब्रो की शेप। विश्वास नहीं हो रहा है तो आइए आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सीधी आईब्रो वाले लोगों का जिंदगी के प्रति सकारात्मक रवैया होता है। ये इतने ज्यादा उत्साही होते हैं कि प्यार के मामले में भी सबसे जल्दी इजहार करने से भी नहीं हिचकते। वहीं ये लोगों को बाहरी खूबसूरती देखकर ही जज कर लेते हैं। साथ ही काम के मामले में भी काफी मेहनती होते हैं।
Image Source : newstrack.com

जिन लोगों की आईब्रो धनुष के आकार की तरह घेरा बनाती हुई होती हैं, वे अच्छे प्रबंधक, अपने क्षेत्र में कुशल, अधीनस्थ लोगों का ख्याल रखने वाले और मेहनती होते हैं। इन्हें कामचोरी बिलकुल पसंद नहीं होती और एडवेंचर काफी ज्यादा पसंद होता है। दिल से तो ऐसे इंसान एकदम निडर रहते हैं, लेकिन प्यार के मामले में थोड़े स्लो होते हैं।
Image Source : thehealthsite.com

हल्की घुमावदार आईब्रो वाले लोग वैसे तो काफी हंसमुख और मजाकिया किस्म के होते हैं। जिसके चलते लोग इनसे दोस्ती करना ज्यादा ही पसंद करते हैं, लेकिन प्यार के मामले में ये थोड़ा संभलकर ही कोई स्टेप उठाते हैं। अन्य मामलों में एकदम बिंदास और निडर होकर रहते हैं।
Image Source : wordpress.com

घनी आईब्रो वाले लोग बड़े लक्ष्य और मनुष्य की इच्छाशक्ति को भी अभिव्यक्त करते हैं। ऐसे लोग मेहनत, साहस और पराक्रम से जुड़े क्षेत्र में जाएं तो अधिक सफल होते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत और काबिलियत से वो सब हासिल कर लेते हैं, जो ये चाहते हैं।
Image Source : .scoopwhoop.com

जिन लोगों की आईब्रो गहरी और आपस में जुड़ी होती हैं, वे बहुत ही महत्वाकांक्षी और अपने काम के प्रति कर्मठ होते हैं। लेकिन थोड़ से जिद्दी होते हैं। समय आने पर ये ऐसा काम भी कर जाते हैं, जिसकी इनसे अपेक्षा भी नहीं का जा सकती। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं। इनके पास औसत धन होता है, लेकिन ये अपनी मेहनत से हर सुख-सुविधा प्राप्त कर लेते हैं।
Image Source : fashionlady.in

जिनकी आईब्रो पतली होती हैं उन्हें फैसले लेने में कठिनाई आती है। अच्छा और पक्का फैसला लेने के लिए ये दूसरों की भी मदद लेते हैं। इसका मतलब हो सकता है कि इनमें आत्मविश्वास की कमी है। ये खतरे उठाने से डरते हैं इसलिए पहले से ही अच्छी तैयारी कर के रखना चाहते हैं।
Image Source : stylecraze.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।