मनी प्लांट लगाने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां

धन और सुख-समृद्धि के लिए आपने भी अपने घर में मनी प्‍लांट का पौधा जरूर लगाया होगा, लेकिन क्‍या आप ने इसे सही दिशा और सही तरीके से लगाया है ? अगर नही तो इसमें तुरंत सुधार करें वरना यह आप और आपके परिवार पर यह विपरीत असर डाल सकता है।

Atul Modi
Written by:Atul ModiPublished at: Sep 20, 2016

मनी प्‍लांट

मनी प्‍लांट
1/5

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार मनी प्‍लांट एक ऐसा पौधा है जिसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन की भी बढ़ोतरी होती है। इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्‍मक ऊर्जा आती है और इससे नकारात्‍मकता बाहर निकलती है। लेकिन अगर इसे सही दिशा में न लगाया जाए और इसका रख-रखाव ठीक तरह से ना किया जाये तो ये हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है। मनी प्‍लांट का पौधा गलत दिशा में होने पर यह आर्थिक रूप से क्षति पहुंचाता है और इसका हमारे ऊपर विप‍रीत प्रभाव पड़ता है। आइए इस लेख के माध्‍यम से हम आपको बताते हैं कि मनी प्‍लांट कैसे घर में लगाया जाए जिससे हमें उसका लाभ मिल सके।

मनी प्लांट को किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए

मनी प्लांट को किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए
2/5

मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना लगाएं। दरअसल उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे ज्यादा निगेटिव माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। मनी प्लांट धन के साथ-साथ रिश्तों में मधुरता लाने का भी काम करता है। इसलिए इसे पूर्व-पश्चिम दिशा में भी ना लगाएं। यह पति-पत्नी के बीच तनाव का कारण भी बन सकता है।

पत्तियां मुरझाने से बचाएं

पत्तियां मुरझाने से बचाएं
3/5

मनी प्‍लांट के पौधे को हमेशा हरा-भरा रखें, उसे मुरझाने ना दें। इसके लिए प्रतिदिन पौधों को पानी देते रहें। यदि पत्तियां मुरझा जाएं तो उन्हें तुरंत छांट दें। मुरझाई पत्तियां नकारात्‍मकता लाती हैं। साथ ही हमेशा यह भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेलें कभी भी जमीन पर ना फैलाएं। ऐसा होना भी घर में कई तरह के नुकसान का कारण बन सकता है।

घर के बाहर ना लगाएं मनी प्‍लांट

घर के बाहर ना लगाएं मनी प्‍लांट
4/5

मनी प्‍लांट को कभी भी घर के बाहर नही लगाना चाहिए लगाएं, घर के अंदर लगाने से ही इस पौधे का लाभ मिलता है। हालांकि पौधे को सही दिशा में लगाना जरूरी है। इसके आस-पास स्‍वच्‍छता रखनी चाहिए। 

मनी प्‍लांट को कहां लगाना चाहिए

मनी प्‍लांट को कहां लगाना चाहिए
5/5

मनी प्लांट लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में लगाने पर मनी प्लांट सुख-समृद्धि बढ़ाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह घर, आंगन कहीं भी आसानी से लग जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह घर, आंगन कहीं भी आसानी से लग जाता है। यह केवल पानी में भी लगाया जा सकता है और इसके रखरखाव के लिए भी ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। इस बात का ध्‍यान रहे कि मनी प्लांट ऐसी जगह रखें जहां अधिक धूप ना हो। इसके पानी को हर सप्ताह बदल देना चाहिए।

Disclaimer