सिर्फ 6 दिन में पलकों को घना बनाता है ये चमत्कारिक तेल!

घनी और काली पलके आजकल सिर्फ लोगों की पसंद ही नहीं बल्कि ट्रेंड भी बन गया है। अगर आप भी खुद को इस ट्रेंड में रखना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके लिए कुछ उपाय बता रहे हैं।

Rashmi Upadhyay
Written by:Rashmi UpadhyayPublished at: Feb 24, 2017

तिल तेल

तिल तेल
1/5

लम्बी और घनी पलके चेहरे पर चार चांद लगा देती है। लेकिन अगर आपकी पलके प्राकृतिक रूप से ऐसी नहीं है तो आप इसके लिए तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तिल के तेल में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम पलकों को मजबूत और घनी बनाता है।

नारियल तेल

नारियल तेल
2/5

भारी पलके ना सिर्फ लड़कियों बल्कि लड़कों की पर्सनेलिटी में भी चार चांद लगाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिनकी पलके लम्बी होती है वो बहुत ही आ​कर्षित और मासूम लगते हैं। रात को सोने से पहले नारियल के तेल को रूई से अपनी पलकों की जड़ों पर लगाएं। सुबह आंखें धो लें। कुछ दिनों में ही आपकी पलके घनी और लम्बी हो जाएगी।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल
3/5

घनी पलकों के लिए वैसे तो बाजार में कई तरह के प्रॉडक्ट्स मौजूद होंगे लेकिन अगर आप पलके लम्बी पाना चाहती है तो नैचुरल तरीके को अपनाएंं। इसके लिए आॅलिव आॅयल सबसे अच्छा विकल्प है। ऑलिव ऑयल पलकों को घना बनाने में बहुत मददगार हैं। रात को सोने से पहले इसे पलकों पर लगाएं। सुबह उठकर धो लें।

बादाम तेल

बादाम तेल
4/5

सिर्फ बादाम ही नहीं बल्कि बादाम का तेल भी बहुत असरदार है। रात को सोने से पहले बादाम के तेल को पलकों पर लगाएं। सुबह उठकर धो ले। इसमें विटामिन पाया जाता है जिससे पलकें घनी और मजबूत होती। कुछ हफ्ते में ही आपको इसका असर दिखने लग जाएगा।

सरसों का तेल

सरसों का तेल
5/5

सरसों के तेल के फायदे आज ही नहीं बल्कि सदियों से गिनाए जाते हैं। अन्य कई चीजों के साथ ही सरसों के तेल में हमारी पलको को घना और लम्बा करने की क्षमता भी है। सरसों के तेल की कुछ बूंदों से रात को सोते वक्त कुछ मिनट तक अपनी पलकों की मालिश करें और फिर सो जाएं। सुबह चेहरा और आंखें धो लें।

Disclaimer