दोपहर से पहले करें ये 5 काम, 7 दिन में वजन होगा कम

अनियमित दिनचर्या और खान पान की गलत आदतों के हम मोटापे के शिकार होते हैं। इससे हमारा स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित होता है, इसलिए दिनचर्या में सुधार करना जरूरी है।

Atul Modi
Written by:Atul ModiPublished at: Nov 10, 2017

वजन बढ़ना है नुकसानदेह

वजन बढ़ना है नुकसानदेह
1/6

शरीर का वजन बढ़ना एक या दो दिन की बात नही है। अनियमित दिनचर्या और हमारे कुछ खान पान मोटापे का कारण बनते हैं, जिसके कारण वजन बढ़ता चला जाता है। जब तक हम अपने शरीर पर ध्‍यान देते हैं तब तक देर हो चुकी होती है जिससे हम किसी न किसी शारीरिक समस्‍या से जूझने लगते हैं। इन समस्‍याओं से बाहर निकलना चाहते हैं तो आपको सुबह जल्‍दी उठकर व्‍यायाम और कुछ जरूरी उपाए करने होंगे। जोकि आपका वजन कम करने में मददगार साबित होंगे। आइए इस स्‍लाइडशों में जानते हैं वजन कम करने के दोपहर से पहले के उपाए।

सुबह जल्‍दी उठें

सुबह जल्‍दी उठें
2/6

वजन कम करने के लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी है कि आप सुबह जल्‍दी उठें। लेकिन इसका मतलब यह नही है कि आप नींद पूरी न करें बल्कि रात में जल्‍दी सो जाएं, जिससे सुबह उठने में कोई परेशानी न हो इससे आप अपने दिन की शुरूआत सही समय पर कर पाएंगे। जल्‍दी उठना सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।

सुर्य की किरणों को लें

सुर्य की किरणों को लें
3/6

सुबह उठने के मतलब यह नही है कि आप बिस्‍तर पर या घर में पड़े रहें। उठने के बाद आप घर के बाहर निकलें और सुर्य की पहली किरण को लें, क्‍योंकि सुबह की पहली किरण से शरीर में विटामिन डी की कमी दूर होती है। हमारे शरीर को बेहतर करने के साथ ही हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्‍म सही रहता है।

प्रोटीन का करें सेवन

प्रोटीन का करें सेवन
4/6

हो सके तो ब्रेकफास्‍ट में प्रोटीन युक्‍त खाद् पदार्थ का सेवन करें। यह हमारे शरीर के ब्‍लड सुगर को मेनटेन करता है। प्रोटीन के लिए अंडा, दही और फल का सेवन अच्‍छा माना गया है। सुबह के समय इनका सेवन करने से दिनभर बॉडी में स्‍फूर्ति रहती है।

नाश्‍ते में खूब पानी पीएं

नाश्‍ते में खूब पानी पीएं
5/6

स्‍वस्‍थ्‍य शरीर के ज्‍यादा पानी पीना जरूरी है। खासकर नाश्‍ते के समय प्रतिदिन खूब पानी पीना चाहिए। यह हमारे शरीर के सूजन को कम करता है। अगर पानी में नींबू डालकर पीते हैं तो यह और गुणकारी होता है। इससे हमारे शरीर को भरपूर कैलोरी मिलती है।

मॉर्निंग वॉक करना जरूरी

मॉर्निंग वॉक करना जरूरी
6/6

सुबह उठने के बाद चलना फिरना भी जरूरी है। या फिर आप योगासन कर सकते हैं। सुबह के समय तेजी से सांस लेना और छोड़ना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। प्रतिदिन 10 मिनट इन कामों से हमारे शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन सही रहता है।  Image Source : Getty

Disclaimer