भारत में 20 रुपये से कम में खा सकते हैं ये 11 आहार
अगर आप भी तंगी के संकट के यात्री हैं तो आपके लिए सस्ती कीमतों यानी बीस रूपये से कम कीमत पर लाजवाब भारतीय खाद्य पदार्थ मिल सकते हैं। क्योंकि भारत में अकल्पनीय कीमतों में बढ़िया भोजन की विविधता उपलब्ध है।

हम भारतीय खाने के बहुत शौकीन होते हैं। महीने की शुरूआत में सैलरी मिलने पर हम राजा की तरह खाना पसंद करते हैं। और खाने के लिए सबसे अच्छा तलाश्ते हैं लेकिन पहले दो हफ्तों के अन्दर ही अपनी सैलरी का दस में से आठवां हिस्सा खर्च करके खत्म कर देते है। फिर दिन में दो बार सस्ते भोजन को खोजने के लिए संघर्ष शुरू होता है।
लेकिन घबराइए नहीं! क्योंकि भारतीयों के लिए अकल्पनीय कीमतों में बढ़िया भोजन की विविधता उपलब्ध है। अगर आप भी तंगी के संकट के यात्री हैं तो आपके लिए सस्ती कीमतों यानी बीस रूपये से कम कीमत पर लाजवाब भारतीय खाद्य पदार्थ मिल सकते हैं। यहां ऐसे ही कुछ फूड की जानकारी दी गई है जो बीस या उससे कम कीमत पर आसानी से आपके मुंह में पानी ला सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

यह एक चाइनीज डिश है। जिसे आज बच्चों से लेकर बड़े, सभी खूब पसंद करते हैं। इसके आठ पीस मात्र बीस रूपये में आपको आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। मोमोज सब्जियों से भर के बनते हैं। इसके भरावन में बन्द गोभी और गाजर मुख्य सब्जी होती हैं। इसे बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है और इसे भाप से पकाया जाता है। इसलिए मोमोज जल्दी पचने वाला और पौष्टिक खाना है। मोमोज के साथ सर्व की जाने वाली चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट और एकदम अलग स्वाद वाली होती हैं।
Image Courtesy : Getty Images

ज्यादातर भारतीय लोग मसालेदार और चटपटा खाना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे ही स्वाद के शौकीन लोगों के लिए भेलपूरी बेस्ट ऑप्शन है। वैसे तो भेलपूरी मुंबई की एक बहुत ही मशहूर चाट है, लेकिन आज भारत के साथ-साथ दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध हो चुकी है। भेलपूरी में कई तरह की चीजें जैसे खट्टी-मीठी चटनी, लहसुन की चटनी, मूंग दाल, आलू के चिप्स, भुजिया, मुरमुरे, प्याज, मटर, धनिया, हरी मिर्च आदि डाले जाते हैं। भेल पूरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट, हल्की फुल्की और कम समय और कम पैसों में आसानी से उपलब्ध होने वाली डिश है। यह आपको 15 से 20 रूपये में आसानी से उपलब्ध हो जाती है।
Image Courtesy : Getty Images

एग रोग कोलकाता में बहुत मशहूर हैं लेकिन अब यह पूरे भारत में खाया जाता है। यह एक पराठे में अण्डे के साथ प्याज टमाटर और चटनी के साथ खाया जाता है। इसके साथ-साथ आप इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों को भी मिला सकते हैं। अगर आपका अंडा खाने का विचार हैं तो एग रोल से बढि़या विकल्प आपके लिए कुछ और हो ही नहीं सकता। यह एग रेसीपी कम समय, कम पैसों में आसानी से उपलब्ध होने वाली है। और यह खाने में भी स्वादिष्ट होती है। यह रोल आपको 20 रूपये तक उपलब्ध हो जाता है।
Image Courtesy : Getty Images

आलू की टिक्की उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय चाट है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है और सभी को पसंद होती हैं। टिक्की के सिकने की खुशबू से ही मुंह में पानी आने लगता है। आलू की टिक्की को खट्टी चट्नी, मीठी चटनी, दही और ऊपर से आलू के लच्छे से सजा कर सर्व किया जाता है। आलू की टिक्की आपको ठेले से लेकर रेस्टोरेंट तक हर जगह देखने को मिलेगी। यह आपको 20 रूपये में कही भी आसानी से मिल सकती हैं। आप चाहे तो आलू की टिक्की को ब्रेड में लगाकर भी खा सकते हैं।
Image Courtesy : Getty Images

पाव भाजी एक प्रमुख पश्चिम भारतीय नाश्ता हैं। महाराष्ट्र एवं गुजरात में इस नाश्ते का काफी प्रचलन हैं। खासकर के मुंबई की पाव भाजी विश्व प्रसिद्ध है। पाव एक प्रकार की डबल रोटी होती है और भाजी कई सब्जिया जैसे टमाटर, फूल गोभी, आलू, शिमला मिर्च आदि को घी अथवा मक्खन में पका कर बनाई जाती है। यह स्वादिष्ट व्यंजन इतना मशहुर हो चुका है कि यह अब शादियों में भी परोसा जाने लगा है। मसली हुई सब्जियों में पाव भाजी मसाला मिलाने से बेहतरीन खुशबु आती है और यह भाजी को तीखा और चटपटा बनाता है। यह आपको 20 रूपये में उपलब्ध हो सकता है।
Image Courtesy : shivabook.com

यह बहुत ही मशहूर चायनीज डिश है जिसे आजकल सभी लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे है। आज के समय के लोग फास्ट फूड को कुछ ज्यादा ही तवज्जों देते है और बच्चों को फास्ट फूड कुछ ज्यादा ही पसंद आता है। कम समय में बनने वाली इस डिश को बच्चों और बड़े तुरंत पेट भरने के लिए खाना चाहते है। नूडल्स बनाने के लिए प्लेन नूडल्स को हरी सब्जियों और अलग अलग सॉस के साथ बनाया जाता है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है। खाने में स्वादिष्ट लेकिन सब्जियों की मौजूदगी के कारण पौष्टिक और सस्ती डिश आपको आसानी से 20 रूपये में उपलब्ध हो जाती है।
Image Courtesy : Getty Images

उत्तर भारतीयों को परांठे बहुत पसंद होते हैं। सड़क के हर ढाबे के मेनू में इन बहुमुखी और सुलभ, भरवां परांठों को आप आसानी से पा सकते हैं। लजीज परांठे अपने खुशबू और स्वाद के लिए जाने जाते हैं। यह कई तरह से बनाये जाते हैं। फिर चाहे वह आलू हो, गोभी, मूली, पालक, पनीर, मिक्स या दाल के परांठे हो। परांठे बहुत कम समय में बनते हैं और यह स्वाद में भी लाजवाब होते हैं। भरवां परांठे के साथ दही और अचार को उत्तर भारतीय शहरों में से अधिकांश में बीस रुपए में पाया जा सकता है।
Image Courtesy : bp.blogspot.com

इडली दक्षिण भारतीय व्यंजन है। यह सफेद रंग की मुलायम और गुदगुदी इडली को चावल और उड़द की धुली दाल भिगो कर पीसे हुए, खमीर उठा कर बने हुए घोल से भाप में तैयार की जाती है। इडली को नारियल की चटनी और सांभर के संग परोसा जाता है। यह भूख को दूर करने के लिए आपको दिल्ली की सड़कों और कॉलेज की कैंटीन में बीस रुपये के किफायती मूल्यों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है।
Image Courtesy : Getty Images

यूं तो दिल्ली में भारत भर के सभी प्रदेशों के कुछ न कुछ खाने के विशिष्ट व्यंजन मिलते हैं, लेकिन इनमें से बिहार की लिट्टी की कुछ बात ही अलग है। हालांकि देश के कई कोने से इसे बड़े प्यार और स्वाद के साथ खाया जाता है। लिट्टी देखने में तो बाटी जैसी लगती है, लेकिन थोड़ा सा अन्तर है। इसके अन्दर भरी जाने वाली पिठ्ठी सत्तू से बनाई जाती है। और यह लिट्टी बैगन के चोखा (भुर्ता) या आलू के चोखा के साथ खाई जाती है। मिक्स वेज चोखा और टमाटर की चटनी भी साथ में बनायी जाती है। यह पकवान 20 रुपये से कम में बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
Image Courtesy : bp.blogspot.com

छोले कुलचे उत्तर भारत का बहुत मशहूर व्यंजन है, जो स्ट्रीट फूड के नाम से भी जाना और पसंद किया जाता है। आपने यह अपने कॉलेज की कैंटीन मे जरुर खाए होंगे। उत्तर भारत के किसी भी स्थानीय बाजार में पहुंचने पर आपको बड़ा तांबे का मटका कहीं भी देखने को मिल जायेगा। 20 रुपए में छोले के साथ 3 कुलचे मिलने पर आपका पेट भर ही जाएगा।
Image Courtesy : inhouserecipes.com

राजमा चावल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। सबसे हलका भोजन जिसे सभी वर्गों के लोग बहुत शौक से खाते है। राजमा चावल उत्तर भारत का प्रसिद्ध भोजन है। दिल और दिमाग की सेहतमंद रखने के अलावा राजमा के सेवन से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। राजमा में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन शरीर का मेटाबॉलिज्म और एनर्जी का मुख्य स्रोत होता है। राजमा चावल आसानी से रेहड़ी या ढ़ाबे पर 20 रुपए प्लेट के हिसाब से मिल जाते है।
Image Courtesy : kashmirmonitor.in
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।