सावधान! इन 5 नॉनवेज चीजों को वेज समझकर खाते हैं आप

शाकाहारी चीजों का सेवन करने वाले लोग अक्सर सोच समझकर रेस्तत्रां में जाते हैं और सावधानी से अपने लिए खाना आॅर्डर करते हैं। लेकिन कई बार आप नॉनवेज चीजों को वेज समझकर खा लेते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें।

Rashmi Upadhyay
Written by:Rashmi UpadhyayPublished at: Feb 27, 2017

सूप

सूप
1/5

शाकाहारी लोगों का अक्सर पसंदीदा फूड होता है सूप। लेकिन क्या आप जानते हैं आपका फेवरेट सूप वेज नहीं बल्कि नॉनवेज है? जी हां, सही सुन रहे हैं आप। रेस्टोरेंट्स में बनने वाले लजीज सूप में जिन सॉसेज का इस्तेमाल किया जाता है वो मछली से पाए जाने वाले उत्पादों से बनता है। इसलिए अगर आगे से आप सूप पीने जाएं तो इस बात की जानकारी ले लें।

तेल

तेल
2/5

लोग रोजाना के खाने ही नहीं बल्कि व्रत जैसे पवित्र खाने में भी शुद्ध समझकर तेल का इस्तेमाल करते हैं। जबकि तेल नॉनवेज है। तेल में ओमेगा-3 और विटामिन्स के अलावा लेनोलिन पाया जाता है जो कि भेड़ से बनता है।

सफेद शुगर

सफेद शुगर
3/5

वाइट शुगर  डॉक्टरों की भाषा में सफेद शुगर को सफेद जहर भी कहा जाता है। यह इसलिए वेज नहीं है क्योंकि वाइट शुगर को साफ करने की जो प्रक्रिया अपनाई जाती है उसमें नेचुरल कार्बन का इस्तेमाल होता है क्या आप जानते हैं ये किससे मिलता है। ये बोन चार होता है जो जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है इसलिए अगर शाकाहारी हैं तो भूलकर भी रिफाइंड शुगर न खरीदें।

शराब

शराब
4/5

शराब सिर्फ नॉनवेज ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी कई मायनों में हानिकारक होती है। शराब को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है जो फिश ब्लेडर से बनता है।

जैम

जैम
5/5

बच्चों को जैम बहुत पसंद होता है। कई बच्चे तो ऐसे होते हैं जो जैम के बिना खाना ही नहीं खाते। लेकिन बच्चों की ये फेवरेट जैम वेज नहीं बल्कि नॉनवेज है। क्योंकि इसमें जिलेटिन होता है और जिलेटिन जानवरों से पाया जाना वाला प्रोडक्ट है।

Disclaimer