गैस के चलते फूलता है पेट, तो इन 4 आसान योगासनों से पाएं छुटकारा
पेट की सूजन भी एक ऐसी ही समस्या है, जो सही समय पर ठीक न किया जाये तो घातक हो सकती है। हालांकि इससे निजात पाने के लिए ये योगासन बहुत प्रभावी हैं।

अधिकांश बीमारियों की शुरुआत पेट से होती है, यदि पेट सही रहे तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। पेट की सूजन भी एक ऐसी ही समस्या है, जो यदि सही समय पर ठीक न किया जाये तो घातक हो सकती है। हालांकि इसे कुछ योगासनो की मदद से ठीक किया जा सकता है। यही नहीं ये आसन पाचन को ठीक करते हैं। तो चलिये जानें वे कौन से आसन हैं जिनकी मदद से पेट की सूजन को ठीक किया जा सकता है।

बालासन के अभ्यास से न सिर्फ पेट की सूजन कम होती है, बल्कि पेट मजबूत बनता है और लोअर बैक में पेन भी दूर होता है। बलासन का नियमित अभ्यास पीठ, कंधे और गर्दन के तनाव को भी दूर करता है।
Images source : © Getty Images

धनुरासन के अभ्यास से कब्ज, पीठदर्द, पेट की सूजन, थकान और मासिकधर्म के समय होने वाली समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा धनुर आसन के अभ्यास से पूरा शरीर, खासतौर पर पेट, सीना, जांघे और गला आदि स्ट्रेच होते हैं। इस आसन से पीठ और पेच की मासपेशियां मजबूत होती हैं। धनुर आसन यूट्रस की ओर खून का संचार ठीक करता है औक इससे पेट दर्द, पेट की सूजन आदि दूर होती हैं।
Images source : © Getty Images

मत्स्यासन करते हुए शरीर का आकार किसी मछली जैसा बनता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर की थकान मिटती है और पेट की सूजन में भी आराम मिलता है। इसके अभ्यास से मासिकधर्म का दर्द और सूजनबी कम होते हैं। यह आसन पेट और पेडू को उत्तेजित कर पेट की गैस, सूजन और अपच से मुक्ती दिलाता है।
Images source : © Getty Images

हलासन करने से रीढ़ की हड्डियां लचीली बनी रहती है और शरीर में फूर्ती आती है। साथ ही इससे पेट की मांसपेशियों पर भी काम होता है और पेट बाहर नहीं निकलता है। हलासन के अभ्यास से पाचन तंत्र और मांसपेशियों को शक्ति मिलती है और पेट की सूजन में कमी आती है। इस आसन को करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।