विटामिन कब, क्यों और कैसे

जवान और सदा स्वस्थ बने रहने के लिए विटामिन लेकर कहीं आप खुद को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे हैं! जी हां अति हर चीज की बुरी होती है फिर चाहे व अच्छी हो या फिर बुरी। यह बात उन विटामिनों पर भी लागू होती है जिन के बारे में कहा जाता है कि वे स्वास्थ के लिए लाभदायक हैं। तो चलिये जानें कि क्या कहीं हम भी तो गलत विटामिन तो नहीं ले रहे हैं?Image courtesy: © Getty Images
विटामिन का राज़

अक्‍सर कहा जाता है कि यह खाओ नहीं तो शरीर में विटामिन की कमी हो जाएगी। लेकिन हम यह नहीं जानते कि कौन से विटामिन की कमी की के कारण शरीर में कौंन – कौंन से रोग हो सकते हैं। हमें केवल कुछ सामान्य सी चीजें ही मालूम होती हैं, जो काफी नहीं हैं। Image courtesy: © Getty Images
अधूरा ज्ञान बने समस्या का कारण

जब एक 40 वर्षीय व्यवसायी को किसी ने बताया कि यदि वह विटामिंस और अन्य सप्लीमैंट रोजाना लेता रहेगा तो हमेशा स्वस्थ और जवान बना रहेगा। अतः वह रोज सुबह और शाम विटामिंस व सप्लीमैंट्स की 8 गोलियां लेने लगा। कुछ ही दिनों बाद उसे हृदय रोगों और मधुमेह की शिकायत होने लगी। Image courtesy: © Getty Images
विटामिन का उल्टा असर

यदि विटामिंस भी अधिक मात्रा में और लंबे समय तक लिये जाएं तो आपके शरीर को नुकसान होगा। विटामिन ए, डी, ई और की शरीर में अधिक मात्रा टॉक्सिक या जहरीले स्तर तक पहुंच सकती है। यदि आप सही से भोजन कर रहे हैं और आप को किसी बीमारी की शिकायत नहीं है तो आप को मल्टीविटामिंस लेने की कोई जरूरत नहीं होती है। इन्हें डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए। Image courtesy: © Getty Images
विटामिन क्या होते है

विटामिन एक प्रकार के आर्गेनिक कम्‍पाउंड हैं जो शरीर को चलाने में सहायता करते हैं। शरीर के प्रत्येक भाग को उसके काम के हिसाब से अलग – अलग विटामिन की जरूरत होती है। मनुष्‍य और जानवरों के शरीर की विटामिन की जरूरतें अलग – अलग होती हैं। उदाहरण के तौर पर इंसान के शरीर को जिस चीज के लिए विटामिन C की जरूरत पड़ती है, जानवरों को उसी काम के लिए विटामिन D की जरूरत होती है।Image courtesy: © Getty Images
किस रूप में मिलता है विटामिन

विटामिन, सभी सब्जियों और फलों में होता है। दूध, मछली, मीट, हरी पत्‍तेदार सब्‍जी और अनाज व फलों में अलग – अलग प्रकार के विटामिन मिलते हैं। आजकल बाजार में विटामिन के कैप्‍सूल और टेबलेट भी उपलब्ध हैं जो किसी विशेष विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्‍टर्स द्वारा रिकमेंड किये जाते हैं। Image courtesy: © Getty Images
हो सकती हैं दिक्कतें

बिना डॉक्टरी सलाह के विटामिन लेने से हाइपरविटामिनोसिस (शरीर में विटामिन की अधिकता से होने वाला रोग), पेट से संबंधित समस्याएं, डायरिया जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं विटामिन सी या जिंक की अधिकता से डायरिया, क्रैंप, गैस्ट्रिक, थकान और घबराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। Image courtesy: © Getty Images
विटामिन की कमी से होने वाले रोग

vitamin A - रतौंधी, हाइपरकेराटोसिस vitamin B1 – बेरीबेरीvitamin B2 - ऐरीवसेफ्लेवनोसिसvitamin B3 – पेलिग्राvitamin B5 – पेस्‍थेसियाvitamin B6 – एनीमियाvitamin B7 – डर्मीटेटिसvitamin B9 – बर्थ डिफेक्‍टसvitamin B12 – मेगालोब्‍लास्टिक एनीमियाvitamin C – स्‍कर्वीvitamin D – रिकेट्सvitamin E – हीमोलाइटिक एनीमियाvitamin K – ब्‍लीडिंग डाइथेसिसImage courtesy: © Getty Images
कब लें मल्टीविटामिन

एक सीमित मात्रा में मल्टीविटामिन गोलियों से कोई नुकसान नहीं होता लेकिन इन पर निर्भरता बिल्‍कुल भी ठीक नहीं है। लेकिन आमतौर पर डॉक्टर विशेष परिस्थितियों में मल्टीविटामिन सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। जैसे, किसी लंबी बीमारी या सर्जरी से उबरने, हेवी दवाओं के साथ, बढ़ती उम्र में महिलाओं में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए या फिर शरीर में विटामिन बी12, फोलिक एसिड व आयरन की कमी होने पर। Image courtesy: © Getty Images
मल्टीविटामिन के विकल्प

अच्छी हेल्दी डाइट और घर के बने खाने से बेहतर विटामिन कोई विकल्प कोई नहीं है। सप्लीमेंट्स के रूप में कॉर्नफ्लेक्स, दाल, दलिया आदि लें। एक दिन में चार अलग-अलग रंग के फल खाएं, दूध व डेयरी उत्पाद खूब लें, तथा नट्स खासतौर पर बादाम का सेवन रोज करें।image courtesy : getty images