सोडियम युक्त आहार जो बच्चों को पहुंचाये नुकसान
सेंट्रफ फॉर डिजीज कंट्रोल के सर्वे के अनुसार केवल अमेरिका में ही 90 प्रतिशत से अधिक बच्चे उच्च सोडियमयुक्त आहार का सेवन कर रहे हैं, इससे उच्च रक्तचाप का खतरा अधिक रहता है।

बच्चों के खानपान का खयाल माता-पिता को ही रखना पड़ता है, क्योंकि वे अच्छे से जानते हैं कि पोषण के लिए बच्चे को क्या-क्या खिलाना चाहिए। लेकिन जानकारी के अभाव में वे बच्चों को अधिक सोडियमयुक्त आहार का सेवन कराते हैं जिससे केवल 6 साल में ही बच्चे उच्च रक्तचाप की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं। सेंट्रफ फॉर डिजीज कंट्रोल के सर्वे के अनुसार केवल अमेरिका में ही 90 प्रतिशत से अधिक बच्चे उच्च सोडियमयुक्त आहार का सेवन कर रहे हैं।
image source - getty images

बड़ों ही नहीं बच्चों की भी पहली पसंद फास्ट फूड होती है और इसमें पिज्जा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। लेकिन इसमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। इसलिए बच्चों को पिज्जा से दूर ही रखना चाहिए।
image source - getty images

ब्रेड और रोल्स में कार्बोहाइड्रेट, योगा मैट केमिकल के अलावा सोडियम की मात्रा भी बहुतायत में होती है। इसलिए ब्रेड और रोल खाने से बच्चों में रक्त चाप की समस्या हो सकती है।
image source - getty images

मांस के टुकड़े में भी सोडियम की अधिक मात्रा होती है, जो कि रक्तचाप को बढ़ा सकती है। खासकर बच्चों को रेड मीट नहीं खिलाना चाहिए। केवल एक रोस्टेड टर्की ब्रीस्ट में 440 मिग्रा सोडियम होता है।
image source - getty images

तले हुए आलू के चिप्स में नमक भी बहुतायत में डाला जाता है। इसके अलावा चिप्स में शुगर और फैट भी होता है जो कि अधिक नुकसानदेह है। चिप्स का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक डाला जाता है और यही खतरनाक बन जाता है।
image source - getty images

अगर आप ब्रेकफास्ट में अपने बच्चे को सैंडविच देते हैं तो यह एक स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता नहीं है बल्कि यह बच्चे के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसलिए बच्चे को सैंडविच की जगह स्वस्थ और पौष्टिक आहार दीजिए।
image source - getty images

पनीर में भी सोडियम की अधिक मात्रा होती है, इसलिए बच्चों को पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि पनीर में अन्य पौष्टिक तत्व होते हैं लेकिन सोडियम की अधिक मात्रा इसे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रतिकूल बनाती है।
image source - getty images

पेटीज में भी सोडियम की अधिक मात्रा होती है। अगर आप अपने बच्चे के पेटीज के साथ सॉस भी खिलाते हैं तो इससे सोडियम के साथ-साथ शुगर भी शरीर में प्रवेश करता है। इसलिए पेटीज न खिलायें।
image source - getty images

अगर आपको पाश्ता खाना अच्छा लगता है तो इससे सावधान हो जाइये। हालांकि केवल सूखे पाश्ते में सोडियम की मात्रा नहीं पायी जाती है लेकिन सॉस, पनीर, मीट, आदि के साथ पकाये जाने के बाद इसमें सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है जो बच्चों के लिए ठीक नहीं है।
image source - getty images

सूप को स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य प्रद माना जाता है। लेकिन सूप तभी स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है जब इसे सही तरीके से पकाया गया हो। सूप में भी सोडियम की अधिक मात्रा होती है इसलिए बच्चों को सूप देने से बचें।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।