डॉना सिंपसन

अमेरिकी की रहने वाली डॉना सिंपसन का जन्म साल 1967 में हुआ था। इन्हें दुनिया के सबसे मोटे लोगों में शुमार किया जाता है। इनका वजन 453 किलो है। डॉना ने साल 2008 में सबसे मोटी औरत कहलाए जाने की इच्छा जाहिर की थी। दुनिया की सबसे मोटी महिला के रूप में इन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसके लिए इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
मायरा रोसेल्स

टेक्सास में रहने वाली मायरा रोसेल्स का वजन 453 किलो हो गया था। वो अपने मोटापे के कारण हाथ नहीं उठा पाती थीं। हैरत की बात तो यह थी कि 2008 में उन पर दो साल के भतीजे के कत्ल करने का आरोप लगा। लेकिन अदालत ने उन्हें निर्दोष करार दिया। हालांकि, अब मायरा का वजन काफी कम हो गया है। इसके लिए उन्होंने कई सर्जरी कराई।
मैनुअल यूरीब

मैनुअल यूरीब का वजन 597 किलो था। मोटापे की वजह से उनकी मौत साल 2009 में हो गई।
माइकल हैबरानको

माइकल हैबरानको को साल 1990 में सबसे मोटे व्यक्ति के लिए गिनीज ने भी शामिल किया था। इनकी मौत साल 2013 में हो गई।
केनेथ ब्रमले

चार बच्चों के पिता केनेथ ब्रमले का वजन 468 किलो है। अपने आप को संभाल न पाने के कारण वह चार सालों तक लगातार बिस्तर पर ही पड़े रहे। इनका जन्म 1968 में हुआ था। Image Source: Google