World Mosquito Day: घर के अंदर और बाहर से मच्छर भगाने के 5 तरीके, दोबारा नहीं दिखेंगे
गर्मी के मौसम में मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। ये मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल होता है। यही कारण है कि मच्छर तेजी से बढ़ते हैं और खतरनाक बीमारियां फैलाते हैं। मच्छरों के कारण इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, जीका वायरस आदि का खतरा बढ़ जाता है।

गर्मी के मौसम में मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। ये मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल होता है। यही कारण है कि मच्छर तेजी से बढ़ते हैं और खतरनाक बीमारियां फैलाते हैं। मच्छरों के कारण इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, जीका वायरस आदि का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं, तो अपनाएं ये 5 उपाय, भाग जाएंगे सारे मच्छर।

मच्छर हमेशा जमे हुए पानी में ही पनपते हैं, तो अगर आपके घर में कहीं पानी जमा है तो तुरंत उनकी सफाई करें। घर की छत पर मौजूद खुले डब्बे, टायर आदि जिसमें पानी भरने की संभावना है उसे घर से दूर कर दें।

कचरा, गटर और गड्ढे इत्यादि को साफ़ करके अपने आस-पास को स्वच्छ रखें। बगीचे के लॉन, छत, बालकनी आदि पर बारिश के पानी को निकालने का तरीका भी बनाएं।

अपने इनडोर फव्वारे और आउटडोर स्विमिंग पूल को साफ रखें। पूल में हर बार पानी बदलें और आसपास के पौधों पर मच्छर और कीड़ों को मारने के लिए repellents स्प्रे का प्रयोग करें।

मच्छरों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण रखने के लिए खुद के पास अक्वेरीअम रखना सबसे अच्छा विकल्प है। कीड़े मकोड़े खाने वाली मछलियों को अक्वेरीअम में रखकर सुरक्षित रहने के साथ ही अक्वेरीअम की शोभा भी बढ़ती है। ये मछलियां खून चूसने वाले और जहरीले मच्छरों को बड़े स्वाद से खाती हैं।

अपने पालतू जानवरों के लिए प्रयोग की जाने वाली बोतलें, कटोरी आदि में जमे पानी को साफ रखें। इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर डीफ्रॉस्ट कलेक्टर को हटा दें। इन उपायों से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।