लिवर कमजोर होने का संकेत हैं ये 6 लक्षण, नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। भारतीय लोगों में जिन अंगों की बीमारी सबसे ज्यादा पाई जाती है, उनमें हृदय और किडनी के बाद लिवर है। लिवर को स्वस्थ रखने और लीवर के रोगों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दुनियाभर में हर साल 19 अप्रैल को World Liver Day यानी विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। लिवर हमारे शरीर में 500 से भी ज्यादा बॉडी फंक्शन में मदद करता है। लिवर में खराबी आने से पहले शरीर आपको कुछ संकेत देता है। आइए आपको बताते हैं क्या हैं लिवर कमजोर या खराब होने के संकेत।

Anurag Anubhav
Written by:Anurag AnubhavPublished at: Apr 18, 2019

लिवर कमजोर होने पर देता है संकेत

लिवर कमजोर होने पर देता है संकेत
1/7

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। भारतीय लोगों में जिन अंगों की बीमारी सबसे ज्यादा पाई जाती है, उनमें हृदय और किडनी के बाद लिवर है। लिवर को स्वस्थ रखने और लीवर के रोगों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दुनियाभर में हर साल 19 अप्रैल को World Liver Day यानी विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। लिवर हमारे शरीर में 500 से भी ज्यादा बॉडी फंक्शन में मदद करता है। लिवर में खराबी आने से पहले शरीर आपको कुछ संकेत देता है। आइए आपको बताते हैं क्या हैं लिवर कमजोर या खराब होने के संकेत।

त्वचा में खुजली

त्वचा में खुजली
2/7

त्वचा में खुजली होना एक सामान्य समस्या है, जिसे हम सब अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। मगर लिवर में खराबी होने के कारण भी त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है। दरअसल लिवर खराब होने पर इसमें बनने वाला बाइल जूस आपके खून में घुलने लगता है। ये बाइल जूस जब त्वचा के नीचे जमने लगता है, तो खुजली शुरू हो जाती है।

त्वचा पर नीली रेखाएं

त्वचा पर नीली रेखाएं
3/7

कई बार आपकी त्वचा के नीचे मकड़ी के जाल जैसी नीली रेखाएं दिखाई देती हैं। ये शरीर में ओएस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाने के कारण होती हैं। ये नीली रेखाएं इस बात का संकेत होती हैं कि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। आमतौर पर ये नीली रेखाएं चेहरे और पैरों में दिखाई देती हैं।

चोट लगना और खून बहना

चोट लगना और खून बहना
4/7

अगर थोड़ी सी चोट लगने पर ही आपके शरीर से ज्यादा मात्रा में खून निकलने लगता है, तो ये लिवर कमजोर होने का संकेत हो सकता है। दरअसल खून को जमाने के लिए जिस प्रोटीन की जरूरत होती है, वो लिवर ही बनाता है। लिवर के खराब होने पर शरीर में इस प्रोटीन की कमी हो जाती है।

सांसों में बदबू की समस्या

सांसों में बदबू की समस्या
5/7

मुंह या सांसों से बदबू आने पर हम अक्सर इसे मुंह की गंदगी से जोड़ते हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंह से आने वाली बदबू लिवर की समस्या का भी संकेत हो सकती है। दरअसल लिवर सिरोसिस जैसी समस्या होने पर खून में मौजूद डाईमिथाइल सल्फाइड के कारण आपकी सांसों से फलों जैसी खुश्बू आने लगती है।

चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासे

चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासे
6/7

कई बार आपके चेहरे पर भूरे या काले रंग के दाने और दाग-धब्बे दिखाई देते हैं। ये इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपका लिवर खराब हो रहा है। जब आपका लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो इसमें ओएस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ने लगती है। इसके कारण शरीर में टायरोनेज नाम का तत्व बढ़ जाता है, जिसके कारण चेहरे पर दाग-धब्बे या छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं।

हथेलियां लाल होना

हथेलियां लाल होना
7/7

कई बार आपकी हथेलियां लाल हो जाती हैं और उनमें जलन और खुजली भी महसूस होती है। ये लीवर डैमेज का संकेत हो सकता है। ऐसा खून में हार्मोन के असंतुलन के कारण हो सकता है।

Disclaimer