जानें कितने मिनट की वॉक आपको रखेगी सेहतमंद
वॉक हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपको वॉक पर कितना समय खर्च करना चाहिए। आइए जानें, वॉक के कितने मिनट से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

हम इस बात से भली भांति परिचित है कि वॉक हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपको वॉक पर कितना समय खर्च करना चाहिए ? जी हां, वॉक में समय का बहुत महत्व होता है और हमारे शरीर के लगभग हर अंग के लिए इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 30 मिनट से लेकर 1 घंटे की वॉक, शरीर की प्रक्रियाओं को समय के अनुसार लाभान्वित करती है। वॉकिंग सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सबसे सुरक्षित एक्सरसाइज है, फिर चाहे वह गर्भवती महिला हो या बुजुर्ग। नियमित रूप से बहुत ज्यादा परिश्रम के बिना वॉक को आसानी से किया जा सकता हैं। नियमित रूप से वॉक से उच्च रक्तचाप को कम, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित, हड्डियों को अधिक लचीला ओर अतिरिक्त वजन कम करने के साथ-साथ अन्य बहुत फायदे होते हैं। अपने स्वास्थ्य की जरूरत और आवश्यकता के आधार पर आपको वॉक करना चाहिए। आइए जानें, वॉक के कितने मिनट आपको क्या-क्या फायदे देते है।

एक अध्ययन के अनुसार एक दिन में 30 मिनट की वॉक तनाव और अवसाद को लगभग 40 प्रतिशत तक कम कर आपके मूड को अच्छा करती है। वॉकिंग, मस्तिष्क में रक्त प्रवाह में वृद्धि कर, हैप्पी केमिकल को मस्तिष्क में बढ़ाता है। इससे आप थोड़ी देर वॉक से ही अधिक आराम और खुशी महसूस करते हैं।

एक सप्ताह में तीन बार, 40 मिनट की वॉक, आपकी मैमोरी, मानसिक एकाग्रता और मैमोरी लॉस के नुकसान से बचाता है। ऐसा योजना और विचार प्रक्रिया के साथ जुड़े मस्तिष्क के क्षेत्र की रक्षा के द्वारा होता है।

रोजाना 30-60 मिनट वॉक से हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है और यह दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होती है। आधे घंटे की वॉक से आपकी रक्त वाहिकाओं को कड़ा और संकीर्ण बनाने वाला बुरा फैट बाहर निकल जाता है। फैट दिल तक पहुंचने वाले रक्त प्रवाह को सीमित करता है। वॉकिंग इसे रोकता है, और दिल के दौरे पड़ने के खतरे को कम करता है।

क्या आप जानते हैं कि सप्ताह में 75 मिनट वॉक, हमारी जिंदगी के कम से कम 2 साल बढ़ा सकती है, इसका मतलब अगर आप नियमित रूप वॉक करते हैं तो अपने जीवन में 2 स्वस्थ साल जोड़ा सकते हैं। तो अगर आप अपनी लाइफ से ज्यादा परेशान न हुए हो, तो अभी से ही वॉक करना शुरू कर दें।

सिर्फ एक घंटा वॉक करने से मोटापे का खतरा लगभग आधा हो जाता है। वॉकिंग अतिरिक्त कैलोरी को जलाकर आपको स्लिम बनाता है। एक मील वॉक करने से दैनिक रूप से 100 कैलेारी को जलाया जा सकता है। अगर आप 1 पॉड वजन कम करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 3500 कैलोरी जलानी होगी।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।