फ्लर्टी होती हैं महिलाएं

जब भी हम किसी लड़की और लड़के को साथ देखते हैं तो ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि जरूर इस लड़के ने ही इस लड़की को प्रपोज किया होगा। अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि किसी पार्टी, फंक्शन या फिर शादी में भी लड़के ही लड़की से पहली बार बात करते हैं। लेकिन जब कुछ शोधकर्ताओं ने इसके पीछे का वास्तविक कारण जानने के लिए रिसर्च की तो बेहद चौंकाने वाले परिणाम सामने आई है। रिसर्च में साफ-साफ कहा गया है कि लड़कियां लड़कों की तुलन में काफी फ्लर्टी होती हैं।
आंखे बताती हैं दिल की बात

रिसर्च में कहा गया है कि लड़कियां ना सिर्फ पहले लड़कों से बात करने की शुरुआत करती बल्कि बातों-बातों में काफी फ्लर्ट भी कर लेती हैं। हेलन फिशर नाम के इस साइंटिस्ट ने अपनी नई बुक 'एनाटॉमी ऑफ लव' में यह खुलासा किया है कि लड़कियां ये फ्लर्ट शब्दों के माध्यम से करने के बजाय अपनी आंखों से ही कर देती हैं। जो लड़के समझ जाते हैं वो मौके पर चौक मार देते हैं और जो लड़के लड़कियों का आंखों वाला फ्लर्ट नहीं समझ पाते हैं वो खाली हाथ ही रह जाते हैं।
एक्सप्रेशन खोलते हैं राज

लड़कियों का फ्लर्ट करने का एक तरीका सेक्सी एक्सप्रेशन भी हैं। जी हां, कई बार लड़कियां ना कुछ बोलती हैं और ना ही कुछ करती हैं बल्कि अपने एक्सप्रेशन से ही फ्लर्ट करने लगती हैं। यानि कि लड़कियां अपने एक्सप्रेशन से ही बताती हैं कि वह इंट्रेस्टेड है या फिर नहीं है। लड़कियां ज्यादातर अपने ये एक्सप्रेशन स्माइल और आंखों से देती हैं।
पहल करने में भी होती हैं आगे

मौजूदा वक्त में लड़कियां अपने प्यार का इजहार यानि कि लड़कों के साथ पहल करने से भी हिचकिचाती नहीं हैं। इस पूरी बात को जानने के लिए वॉशिंगटन के एक एंथ्रोपॉलोजिस्ट डेविड गिवन्स और सेक्सॉलजिस्ट टिमोथी पर्पर ने कई बार पार्टिज और क्लबों में सैकड़ों घंटे बैठकर कपल्स की मुलाकात को नोटिस किया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हर उम्र और रंग की महिलाएं ऐसी रिसर्च में शामिल हैं।
दोस्तों से करती हैं पहल

लड़कियां जब फ्लर्ट की शुरुआत करती हैं तो उनके तरीके हर बार अलग होते हैं। कई बार लड़कियां फ्लर्ट करने के लिए लड़कों से पहले दोस्ती करती हैं और फिर आगे की शुरुआत करती हैं। हालांकि लड़कियों का ये फ्लर्ट का तरीका दोस्ती के वक्त ही पता चल जाता है। लेकिन अगर किसी ने एक हिंट मिस कर दिया तो पूरा खेल वहीं पर खत्म हो जाता है।