आईयूडी कैसे महिला स्वास्थ्य को करती है प्रभावित
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलायें कई तरीके प्रयोग करती हैं, उसमें आईयूडी भी एक तरीका है जो अनचाहे गर्भ से बचाता है, लेकिन इसके कई साइड-इफेक्ट भी हैं, आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए महिलाएं आईयूडी का प्रयोग करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आईयूडी का प्रयोग आपकी सेहत पर बुरा असर भी डाल सकता है। इसका प्रयोग करने से पहले इसके नुकसानों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़ें।
Image Source - Getty Image

आईयूडी यौन संचारित रोग (एस टी डी) से संक्रमण से नहीं बचाव करता है। इसलिए आईयूडी के बावजूद यौन संबंध बनाते समय कंडोम का प्रयोग जरूर करे वरना संक्रमण होने का खतरा रहता है।
Image Source - Getty Image

आईयूडी का प्रयोग आप अपनी सुविधा के अनुसार नहीं करते है। इसके लिए आपको किसी प्रशिक्षित डॉक्टर या नर्स से ही लगवा या निकलवा सकते है।
Image Source - Getty Image

इसका प्रयोग लंबे समय तक दर्दनाक हो सकता है। इसकी लगवाते समय गर्भाशय घायल हो सकता है। हालांकि कुछ महिनो के बाद ये समस्या खत्म हो जाती है। इससे शरीर में खून की कमी भी हो सकती है।
Image Source - Getty Image

आईयूडी से श्रोणि सूजन की बीमारी हो सकती है जोकि बांझपन का कारण बन सकती । इसलिए इसके प्रयोग करने से पहले होने वाले सावधानियों और नुकसानों के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए।
Image Source - Getty Image

आईयूडी का प्रयोग आपको गर्भवती होने से बचाता है । लेकिन अगर आपको असहज महसूस हो रहा हो या गर्भधारण की सम्भावना लग रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। हो सकता है कि ठीक तरह से आईयूडी नहीं लगा हो। जो आपको गर्भवती बना सकता है।
Image Source - Getty Image

इसके प्रयोग से आपको माहवारी के दौरान भारी रक्तस्राव हो सकता है। शुरूआती माहवारी के दौरान इस बात का भी ख्याल रखना बहुत जरुरी है , इस दौरान आईयूडी के निकल जाने का भी खतरा रहता है। इसका इलाज गैर स्टेरायडल एनाल्जेसिक के साथ किया जा सकता है।
Image Source - Getty Image

कई महीनों तक इस्तेमाल करने के बाद आईयूडी से मासिक धर्म में अधिक रक्तस्राव में नियंत्रण होता है। लेकिन कुछ महिलाओं के साथ ऐसा भी होता है कि इससे मासिक धर्म रुक जाता है। रिसर्च बताती हैं कि 20 प्रतिशत महिलाओं का मासिक धर्म इस्तेमाल के पहले साल में रुक जाता है, 50 प्रतिशत महिलाओं का दूसरे और 80 प्रतिशत महिलाओं का तीसरे साल में। कुछ महिलाओं को इसमें कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन कुछ महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें हर महीने मासिक धर्म हो।
Image Source - Getty Image
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।