रोज खानी चाहिए महिलाओं को ये 5 चीजें

ऑफिस और घर में कालमेल बैठाने के दौरान आप अगर कमजोर हो गई हैं तो इन पांच चीजों का सेवन करें। हर तरह की बमारियों और दवाईयों से दूर रहेगी।

Gayatree Verma
Written by:Gayatree Verma Published at: Mar 20, 2017

कसूरी मेथी - पेट के इंफेक्शन से बचाए

कसूरी मेथी - पेट के इंफेक्शन से बचाए
1/5

जिस महिला को ताउम्र पेट के इंफेक्शन से बच के रहना है उसे हर रोज कसूरी मेथी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा रोजाना कसूरी मेथी का सेवन करने से हार्ट, गैस्ट्रिक और आंतों की समस्‍याएं भी नहीं होती है। कसूरी मेथी खाने से एनीमिया की बीमारी में भी लाभ मिलता है। ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के लिए कसूरी मेथी वरदान है। ये ब्रेस्ट में दूध को बढ़ाने में मदद करता है।

अलसी - हृदय रोगों से रक्षा करे

अलसी - हृदय रोगों से रक्षा करे
2/5

घर और ऑफिस के काम के बीच तालमेल बैठाने के दौरान महिलाओं में काफी तनाव हो जाता है। जिससे महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दिल की इन बीमारियों से बचने के लिए रोज सुबह महिलाओं को खाली पेट अलसी के कुछ बीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें उपस्थित घुलनशील फाइबर्स आपके कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने का काम करता है।

शहद - कब्ज दूर रखे

शहद - कब्ज दूर रखे
3/5

शहद खाने से गैस और पेट फूलने की समस्या नहीं होती है। समय पर खाना ना खाने की वजह से कई महिलाओं को कब्ज की भी समस्या होती है। ऐसे में महिला को रोज सुबह शहद में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर खानी चाहिए। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है और कब्ज की समस्या नहीं होती।

अजवाइन - डायबिटीज का खतरा कम करे

अजवाइन - डायबिटीज का खतरा कम करे
4/5

रसोईघर में मौजूद अजवाइन औषधीय गुणों का भंडार है। ये ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है अपितु पेट से जुड़ी कई सारी बीमारि‍यों को भी दूर रखने में मदद करता है। दिन में अगर आप एक बार किसी भी समय एक चम्मच अजवाइन खाते हैं तो ताउम्र डायबिटीज से दूर रहेंगे। अजवाइन पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।

नींबू - मोटापा दूर रखे

नींबू - मोटापा दूर रखे
5/5

अगर आप इन सारी चीजों को खाने की टाइमिंग याद नहीं रख पाती हैं तो दिन में खाने के बाद रोज एक ग्लास पानी में नींबू मिलाकर पिएं। इसे पीने से मसूड़ों से खून आने की समस्या कभी नहीं होगी। दांत मजबूत बनेंगे। स्कर्वी रोग नहीं होगा। मोटापा दूर रहेगा।

Disclaimer