क्यों आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी लवमेकिंग के दौरान रहती हैं चुप, जानें कारण
लवमेकिंग के दौरान आपकी पार्टनर के दौरान आवाज ना निकालना अगर आपकी चिंता का कारण बन गया है तो ये स्लाइडशो पढ़ें। आपकी चिंता काफुर हो जाएगी।

पुरुषों को अच्छा लगता है कि उनकी पार्टनर उनसे बिस्तर में बातें करें, उन्हें दुलारें और लवमेंकिंग के दौरान ऑर्गज़्म करें। महिलाओं की आवाज निकालने से पुरुषों की उत्तेजना बढ़ती है जिससे उन्हें लवमेकिंग के दौरान काफी संतुष्टि होती है। लेकिन कई पुरुषों को ये सुख नसीब नहीं होता। इसका मतलब ये नहीं कि वो बिस्तर में अच्छे नहीं। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इस स्लाइडशो में हम इन्हीं कारणों के बारे में चर्चा करेंगे।

कई बार महिलाएं जब पहली बार संबंध बनाती हैं तो ऐसा होता है। पहली बार शारीरिक संबन्ध बनाने के दौरान महिलाओं को कई सारी झिझक होती हैं... जैसे की वो बिस्तर में अच्छी होंगी की नहीं, वो अपने पार्टनर को खुश कर पाएंगी की नहीं... आदि। इन्हीं डर के कारण महिलाएं चाहकर भी शर्म के कारण ऑर्गज्म नहीं कर पाती।

लवमेकिंग कै दौरान कई महिलाएं आवाजें नहीं निकालती हैं तो इसमें परेशान होने की बात नहीं है। कई सर्वे में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि लवमेकिंग के दौरान सभी महिलाएं आवाज नहीं निकालती हैं। इसलिए इस बारे में ज्यादा परेशान और सोचने की जरूरत नहीं है। शांत रहें और अपने मन में कोई शंका ना रखें।

कुछ महिलाएं लवमेकिंग के दौरान उत्तेजित होने पर भी शांत ही रहती हैं और वो इसमें खुश भी रहती हैं। क्योंकि वे आवाज निकालने में विश्वास नहीं रखतीं। वैसे भी ऑर्गज्म का दौर भारत में हॉलीवुड फिल्मों के रीलिज होने के बाद से शुरू हुआ है। जबकि कामसूत्र के अनुसार लवमेकिंग एक प्लेज़न्ट फीलिंग होती है जिसमें केवल महसूस ही किया जाता है। ना कि आवाजें निकाली जाती हैं।

कुछ मामलों में, महिलाएं दूसरों के बारे में सोचकर अपने आपको आवाज निकालने से रोक लेती हैं। दरअसल इंडिया में ज्वाइंट फैमिली का कल्चर है। ऐसे में लवमेकिंग दौरान होने वाली आवाजों को परिवार का दूसरा सदस्य सुन ना लें... ऐसा सोचकर महिलाएं चिंतित हो जाती हैं और इस कारण वो ऑर्गज़्म करने से खुद को रोक लेती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।