इन कारणों से फ्रिज में ना रखें अंडे

अगर आप अंडे का सेवन करते है तो ये स्लाइडशो आपके लिए काम का है। अंडे को खाना जितना सेहत के लिए पौष्टिकता से भरा होता है उतना ही ये जानना कि अंडे को फ्रिज में रखा जाए ये बाहर।

Aditi Singh
Written by:Aditi Singh Published at: Aug 24, 2017

अंडा फ्रिज में या बाहर

अंडा फ्रिज में या बाहर
1/5

अंडा फ्रिज में रखना ठीक है या फिर बाहर स्टोर करना, इस बात को लेकर हमेशा लोगों के बीच दो मत रहे हैं। एक मत का मानना है कि फ्रिज का कम तापमान अंडे को जल्दी खराब नहीं होने देता है जबकि दूसरा मत मानता है कि फ्रिज की प्लास्टिक ट्रे में अंडा रखने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। आइये जानते है अंडे को फ्रिज में रखने से क्या नुकसान हो सकते है। Image Source-Getty

बैक्टीरिया का खतरा

बैक्टीरिया का खतरा
2/5

कई बार अंडे के ऊपरी भाग पर गंदगी रह ही जाती है तो फ्रिज की दूसरी चीजों को भी संक्रमित कर सकती है। ऐसे में अंडे को फ्रिज में रखने से कई तरह के संक्रमण का खतरा हो सकता है। अंडे को फ्रिज में रखने के बाद उसे सामान्य ताप पर रखने पर कंडेनसेशन होने की आशंका बढ़ जाती है। कंडेनसेशन से अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया की गति बढ़ सकती है और उसके भीतर प्रवेश करने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं। ऐसे अंडे का सेवन करना खतरनाक हो सकता है। Image Source-Getty

टूट जाने का डर

टूट जाने का  डर
3/5

अंडों की ट्रे में साल्मोनेला से संक्रमित कोई भी एक अंडा पूरी ट्रे के अंडों को खराब कर सकता है। ऐसी स्थिति में इन सड़े हुए अंडों को फ्रिज में रखने में समझदारी होगी। फ्रिज का ठंडा तापमान इस बैक्टीरिया का खातमा करने में मददगार साबित होगा।फ्रिज में रखे गए अंडों को जब उबालने के लिए पानी में डाला जाए तो ये तुरंत टूट जाते हैं।Image Source-Getty

बेंकिग में काम नहीं आतें

बेंकिग में काम नहीं आतें
4/5

बेकिंग में रूचि रखने वालों को केक बनाने के लिए फ्रिज में रखे गए अंडों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चूंकि फ्रिज में रखे गए अंडों को फेंटने में थोडा मुश्किल होती है जिस वजह से अंडों की सफेदी सही तरीके से वाइप नहीं हो पाती। ठंडे अंडे आपके केक को सही रंग प्रदान नहीं कर पाएंगे।Image Source-Getty

सामान्य तापमान पर रखें

सामान्य तापमान पर रखें
5/5

रूम टेंपरेचर पर रखे गए अंडों की जीवन-अवधि 7-10 दिनों तक की है जबकि फ्रिज में रखे गए अंडों की जीवन-अवधि 30-45 दिनों तक की है। यदि आप अंडों से अपनी सेहत बनाना चाहते हैं तो रूम टेंपरेचर वाले अंडों का सेवन करें क्योंकि ये अंड़े फ्रिज में रखे गए अंडों की तुलना में ज्यादा ताज़े व स्वास्थ्य के लिए हितकारी होते हैं। यदि आप नियमित रूप से अंडों का सेवन करते हैं और खाने में आपको ताज़ा अंडे पसंद हैं। इन्हें फ्रिज में रखने की कोई जरूरत नहीं है।Image Source-Getty

Disclaimer