सुबह-सवेरे नींबू पानी पीने के दस फायदे
सुबह नींबू पानी का सेवन करने से यह न सिर्फ आपको तरोताजा रखता है बल्कि इससे हमें कई अन्य लाभ भी मिलते हैं और इन लाभों के बारे में जानने के बाद आप अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करना पसंद करेगें।

सुबह नींबू पानी पीने की आदत न सिर्फ वजन कम करने में आपकी मदद करती है बल्कि शरीर को कई अन्य प्रकार के रोगों से भी बचाती है। सुबह-सुबह नींबू पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और आप पेट संबंधित रोगों से बचे रहते हैं। इसके अलावा विटामिन सी और बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे औषधीय गुणों से भरपूर नींबू अपच, पेट की गड़बड़ी, डायबिटीज और लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। image courtesy : getty images

नींबू पानी पीने से ताजगी का एहसास होता है और अगर दिन की शुरुआत इससे की जाये तो सारा दिन ताजगी बनी रहती है। सुबह नींबू पानी का सेवन करने से यह न सिर्फ आपको तरोताजा रखता है बल्कि इससे हमें कई अन्य लाभ भी मिलते हैं और इन लाभों के बारे में जानने के बाद आप अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करना पसंद करेगें। image courtesy : getty images

नींबू पानी बॉयोफ्लेवोनॉयड, विटामिन सी और फाइटोन्यूट्रियंट्स का बेहतर स्रोत है, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आवश्यक विटामिन और मिनरल शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करते है। image courtesy : getty images

यह वजन घटाने में उपयोगी माना जाता है, सुबह-सुबह नींबू पानी पीने से शरीर के अतिरिक्त वजन को कम किया जा सकता है। लीवर में मौजूद कई विषाक्त पदार्थ और अपशिष्ट उत्पाद शरीर के चयापचय पर असर करते हैं जिससे शरीर में फैट बढ़ जाता है। नींबू पानी इन अपशिष्ट उत्पादों को हटाने में लीवर की मदद करने के लिए जाना जाता है। image courtesy : getty images

सुबह नींबू पानी पीना त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभकारी होता है, नींबू पानी पीने से झुर्रियां, ब्लैकहेड और पिंपल के निशान तक गायब हो जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को सुरक्षित, दाग हल्के और त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से दूर रखते हैं। image courtesy : getty images

नींबू के रस में मौजूद हाइड्रोक्लोरिक नामक एसिड पाचन तंत्र को ठीक रखता है। साथ ही,यह एसिडिटी और गठिया के खतरे को भी कम करता है। जो लोग अकसर पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं जैसे जलन और गैस की समस्या आदि से परेशान रहते हैं, उन्हें नियमित रूप से सुबह नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में पेप्टिक अल्सर नहीं बनने देता है। image courtesy : getty images

नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की भरपूर मात्रा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाती है। जिससे आप रोगों व संक्रमणों से दूर रहते हैं। इसमें मौजूद सैपोनिन नामक तत्व शरीर को फ्लू से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह श्वास संबंधी रोगों को भी दूर करता है। image courtesy : getty images

सुबह सवेरे नींबू पानी पीने को सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है कि यह किडनी स्टोन से राहत देता है। नींबू पानी पीने से शरीर रिहाइड्रेट रहता है और यह यूरीन को पतला रखने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के खतरे को कम करता है। image courtesy : getty images

नींबू पानी को हाई शुगर वाले ड्रिंक और जूस का बेहतर विकल्प माना जाता है। खासतौर से उन लोगों के लिए जिन्हें डायबिटीज है। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट करता है। image courtesy : getty images

कैंसर से बचाव के लिए सुबह नींबू पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। बहुत सारे शोधों से यह पता चला हैं कि नींबू में मौजूद एंटी ट्यूमर गुण कैंसर के खतरों को कम कर सकता है। इसके अलावा नींबू में पाया जाने वाला पोटेशियम हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। image courtesy : getty images

सुबह नींबू पानी पीने का एक फायदा यह भी है कि इसमें ब्लड प्रेशर को कम करने के गुण के साथ ही तनाव, डिप्रेशन और अवसाद को कम करने के गुण भी पाये जाते हैं। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, चक्कर आना और मतली में नींबू पानी उपयोगी होता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।