महिलाओं द्वारा नथ पहनने से जुड़े कारणों को जानें
सामान्यता नाक में पहनने वाली नथ को सुंदरता की दृष्टि से ही देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फैशन के साथ-साथ आपको स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। आइए जानें भारतीय महिलाएं अपनी नाक में नथ क्यूं पहनती हैं?

भारतीय महिलाओं द्वारा नाक में नथ पहनना काफी आम और पुरानी परंपरा है। हिंदू धर्म हो या फिर कोई दूसरा धर्म, लड़कियां अपनी नाक जरूर छिदवाती हैं। वैसे तो आजकल नाक में नथ या नोज रिंग पहनने का फैशन सा बन गया है। लेकिन नोजपिन ट्रेडिशनल टच के साथ मार्डन लुक देकर खूबसूरत लड़कियों की सुंदरता को और बढ़ा देती हैं। सामान्यता इन्हें सुंदरता की दृष्टि से ही देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फैशन के साथ-साथ आपको स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। आइए जानें भारतीय महिलाएं अपनी नाक में नथ क्यूं पहनती हैं?

नाक में छेद हमारे शास्त्रों के अनुसार एक अनिवार्य परंपरा है। ऐसा महिलाओं की शारीरिक संरचना को ध्यान में रखकर परंपरा से जोड़ा गया है। महिलाएं शारीरिक रूप से काफी संवेदनशील होती हैं। उन पर मौसम के छोटे-छोटे परिवर्तन का भी गहरा प्रभाव पड़ता है। नाक की नथ उन्हें नासिका संबंधी रोग जैसे कफ, सर्दी-जुकाम आदि रोगों से लडऩे की शक्ति प्रदान करती है। नाक की नथ नाक की नसों के लिए एक्युपंक्चर का काम करती है और इससे शरीर में कई अन्य रोगों से लड़ने की शक्ति का संचार होता है। इसलिए लड़कियों के नाक में नथ पहननी चाहिए।

महिलाओं के नाक में नथ पहनने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। शायद ही आपको यह बात पता हो कि इसे पहनने का सीधा संबंध महिलाओं के गर्भाशय से होता है। नाक की कुछ नसें गर्भ से जुड़ी होती है जिसके कारण डिलीवरी के समय कम दर्द सहना पडता है।

आयुर्वेद में भी माना जाता है अगर किसी लड़की की नाक में उचित स्थान छेदी जाती है तो उसे पीरियड्स में दर्द कम सहना पड़ता है। इसीलिए हमेशा नाक की बाएं ओर छेदी जाती है, क्योंकि इसका संबंध प्रजनन से होता है। जिससे उसे दर्द कम हो।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।