मजबूत मसल्‍स वाले पुरुषों को क्‍यों पंसद करती हैं महिलाएं

हाथों में नसों को उभारना आसान काम नहीं होता है, यह बहुत मेहनत का नतीजा है, इस स्लाइडशो में जानिये ऐसे पुरुषों को महिलायें क्यों पसंद करती हैं।

Devendra Tiwari
Written by:Devendra Tiwari Published at: Nov 17, 2016

महिलाओं की पसंद क्या है

महिलाओं की पसंद क्या है
1/6

महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पुरुष कई तरीके आजमाते हैं, कुछ तो सफल होते हैं और कुछ असफल भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पुरुषों के अंदर कई चीजें ऐसी होती हैं जो खुद-ब-खुद महिलाओं को उनकी तरफ आकर्षित करती हैं। ऐसे पुरुषों को महिलाओं को अपना दीवाना बनाने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। सिक्स पैक एब्स, वी शेप बॉडी के अलावा महिलायें ऐसे पुरुषों को अधिक पसंद करती हैं जिनकी हाथों की नसें उभरी होती हैं। इस स्लाइडशो में जानते हैं ऐसा क्यों है।

शारीरिक मजबूती का इशारा

शारीरिक मजबूती का इशारा
2/6

महिलायें ऐसे पुरुषों की संगत अधिक पंसद करती है या ऐसे पुरुषों को अपना पार्टनर बनाना पसंद करती हैं जो शारीरिक रूप से मजबूत हो। ऐसे में हाथों की उभरी नसें खुद से इशारा करती हैं, कि इस शख्स ने जिम में खूब पसीना बहाया है और वह शारीरिक रूप से बहुत मजबूत है। क्योंकि हाथों की नसें तभी उभरती हैं जब आप घंटों जिम में पसीना बहाते हैं।

अधिक आकर्षक

अधिक आकर्षक
3/6

एक सर्वे की मानें तो महिलायें सामान्य हाथों वाले पुरुषों की तुलना में उभरी हुई नसों वाले पुरुषों को अधिक आकर्षक मानती हैं। जाहिर सी बात है महिलायें उनको अधिक पसंद करेंगी जो दिखने में स्मार्ट होगा।

स्वस्थ होने की निशानी

स्वस्थ होने की निशानी
4/6

स्वस्थ शरीर तभी होगा जब आप नियमित रूप से व्यायाम करेंगे। अगर आप नियमित व्यायाम करेंगे तो इसका असर आपके शरीर पर भी दिखेगा। जो लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं उनकी हाथों की नसें उभर जाती हैं। फिलहाल हाथों की उभरी हुई नसें स्वस्थ होने का प्रतीक भी होती हैं। जाहिर सी बात है महिलायें उन पुरुषों को अधिक पसंद करेंगी जो स्वस्थ और निरोग रहेंगे।

मेहनती होने की निशानी

मेहनती होने की निशानी
5/6

शरीर को शेप में ढालना आसान काम नहीं है और हाथों की उभरी नसें निरंतर मेहनत का नतीजा होती हैं। क्योंकि हाथों की नसें यूं ही नहीं उभर जाती हैं। महिलायें भी ऐसे पुरुषों को अधिक पसंद करती हैं जो बहुत मेहनती होते हैं।

मुश्किलों से बचा सकता है

मुश्किलों से बचा सकता है
6/6

आप भी उन लोगों को अधिक पसंद करते होंगे जो दूसरों से आपकी रक्षा कर सके। ऐसे में महिलायें क्यों पीछे रहें, वे भी ऐसे पुरुषों को अपना पार्टनर बनाना पंसद करती हैं जो दूसरों से उनकी रक्षा कर सके। ऐसे में कठिन मेहनत से खुद को मजबूत बनाने वाले पुरुष उनकी पहली पसंद होते हैं। Image Source : Getty

Disclaimer