वर्कआउट से पहले एक कप कॉफी के फायदे
वर्कआउट से पहले पिया कॉफी एक प्याला आपको 30 प्रतिशत अधिक समय तक व्यायाम करने की क्षमता प्रदान कर सकता है, साथ ही इससे रक्त परिसंचरण में सुधार और मांसपेशियों का दर्द दूर होता है।

कॉफी न सिर्फ स्वाद से भरपूर होती है बल्कि थकान को भी दूर करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि वर्कआउट से पहले पिया गया कॉफी एक प्याला आपको कई स्वास्थ्य लाभ देता है? ट्रिनिटी कॉलेज में जीव रसायन के व्याख्याता जॉन स्टेनली के अनुसार, कैफीन थकान शांत कर सकती है और दर्द कम कर ऊर्जा स्तर में सुधार कर सकता है। जानते हैं कि एक्सरसाइज से पहले एक कप कॉफी के और क्या फायदे होते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

वेबसाइट फीमेलफस्ट डॉट को डॉट यूके ने स्टेनली के हवाले से कहा कि कॉफी में मौजूद कैफीन शारीरिक और मानसिक प्रदर्शन को उस समय सुधार सकती है, जब यह भारी काम के दौरान कमजोर पड़ गया हो. कहा गया कि व्यायाम करने से करीब 20-30 मिनट पहले कॉफी पीने से आप 30 प्रतिशत अधिक समय तक व्यायाम कर सकते हैं.
Image courtesy: © Getty Images

कैफीन का सबसे जबरदस्त प्रभाव तैराकी, साइकिलिंग और टेनिस जैसे खेलों में दिखता है. यह बात साबित हो चुकी है कि कैफीन अच्छे मानसिक प्रदर्शन के लिए लाभकारी है। यहां तक कि यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी (इएफएसए) तो इस नतीजे पर पहुंच चुकी है कि कैफीन सतर्कता और ध्यान पर प्रभाव डालता है. इस बात के पर्याप्त सबूत हैं।
Image courtesy: © Getty Images

शायद कसरत से पहले कॉफी पीने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे अतिरक्त वसा नष्ट करने में सहायता मिलती है। वर्कआउट से पूर्व कॉफी पीने से यह वसा कोशिकाओं को ग्लाइकोजन विरोध के रूप में एक ऊर्जा स्रोत के रूप में प्रयोग करती है। साथ ही ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन की उच्च मात्रा अपने चयापचय में वृद्धि करता है और आप अधिक कैलोरी बर्न कर पाते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

कठिन वर्कआउट करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करने के अलावा ब्लेक कॉफी मेंटल फोकस को भी बढ़ाती है। बेहतर मेंटल फोकस वर्कआउट के लिए आपको और अधिक उत्पादक और प्रभावी बनाता है।
Image courtesy: © Getty Images

एक जापानी अनुसंधान में पाया गया कि वे लोग जो नियमित रूप से कॉफी पीते थे उनमें कॉफी न पीने वाले लोगों की तुलना में रक्त परिसंचरण ज्यादा बेहतर ढ़ंग से हो रहा था। कैफीन, एड्रेनॉलिन (अधिवृक्क रस) का उत्पादन बढ़ाती है और विशेषज्ञ कहते हैं कि यह एड्रेनॉलिन ही ऊर्जा उत्पादन को संतुलित रखता है। यह मांसपेशियों और हृदय में रक्त के प्रवाह को सुधारता है।
Image courtesy: © Getty Images

इलिनोइस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक शोध में पाया कि वे लोग जिन्होंने वर्कआउट से पहले कॉफी का सेवन किया था, उन्हें कॉफी न पीने वाले लोगों की तुलना में कसरत के दौरान मांसपेशियों में दर्द अनुभव कम हुआ।
Image courtesy: © Getty Images

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में इस वर्ष प्रकाशित एक अध्ययन जिसे कॉफी पाने वालों और ना पीने वाले लोगों पर किया गया था, पाया गया कि कैफीन के सेवन के 24 घंटे बात तक यह स्मृति को बढ़ाती है।
Image courtesy: © Getty Images

एक्सरसाइज से पहले कॉफी का सेवन रोगों से आपके शरीर की रक्षा में मदद करती है। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा में होता है, जो फ्रीरेडिकल्स से रक्षा करते हैं। क्रिटिकल रिव्यूज़ इन फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन की 2011 मे प्रकाशित एक शोध के अनुसार कॉफी के सेवन का मधुमेह, पार्किंसंस रोग, अल्जाइमर रोग, और कैंसर के कुछ प्रकारों के साथ एक प्रतिलोम संबंध है।
Image courtesy: © Getty Images

कोवेंट्री विश्वविद्यालय में एक पशु अध्ययन में खेल वैज्ञानिकों ने पाया कि कैफीन से उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की शक्ति को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलती है। शोध के परिणाम इशारा करते हैं कि संतुलित मात्रा में कैफीन का सेवन स्वास्थ्य बनाए रखने में और उम्र बढ़ने से संबंधित चोटों के जोखिम को कम कर सकता है।
Image courtesy: © Getty Images

एप्लाइड फिजियोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार संतुलित मात्रा में कैफीन के सेवन के बाद व्यायाम फायदेमंद हो सकता है। विशेष रूप से एथलीटों के लिए यह मांसपेशी ईंधन का काम करती है।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।