8 तरीकों से और बेहतर ढंग से जानें अपना शहर
कहा जाता है कि अनुभवी बनना है तो देश विदेश की यात्रा करो, लेकिन क्या आप जानते हैं विदेश या देश घूमने से ज्यादा जरूरी है अपने शहर को अच्छे ढंग से जानना, अपने शहर को जानने में ये तरीके आपकी मदद करेंगे।

हर सुबह उठकर घर के नजदीकी पार्क जाएं। वहां मौजूद पक्षियों की किलकारियां सुनें। मंद मंद चल रही सुबह की हवा का मजा लें। साथ ही चैतरफा फैली फूलों की भीनी भीनी खुश्बू का आनंद लें। वास्तव में पार्क सिर्फ सेहत ही नहीं बनाता। पार्क जाकर आप तमाम अंजान लोगों से भी मिलते हैं। वहां आप अजनबियों के व्यवहार से वाकिफ हो सकते हैं। आप जान सकते हैं कि आखिर आपके नजदीक किस किस्म के लोग रहते हैं। अपने जीवन के अनुभव में अपरिचितों को जानना भी शामिल करें।

हो सकता है कि आपके घर के नजदीक कोई ऐसा मंदिर या कोई ऐसी ऐतिहासिक जगह है, जहां आज तक आप नहीं गए। हर शहर में कोई न कोई ऐसी जगह होती है जहां बहुत कम लोग जाते हैं। क्यों? इसके पीछे कोई ठोस वजह नहीं है। बेहतर है कि उन जगहों पर। वहां की जानकारी एकत्रित करें। ऐसा करने के कई लाभ होते हैं। आप अपने शहर के बारे में बहुत कुछ जानने लगते हैं। अजनबियों को आप अपने शहर से सम्बंधित जानकारियां दे सकते हैं।

जब भी अन्य शहर या देश जाते हैं तो हमें अच्छी खासी प्लानिंग करनी होती है। वहां के वातावरण से लेकर रहन सहन और खानपान तमाम चीजों का ख्याल रखना होता है। जबकि अपने शहर की यह सीमा नहीं होती। वहां तो आपको महज एक बैग पैक करना है और शहर को नए अंदाज से देखने के लिए निकल पड़ना है। सड़क पर चलते चलते भी आप एक ऐसे जगह का चयन कर सकते हैं तो प्राकृतिक हैं। एक ऐसी जगह जहां आप अब तक गए नहीं हैं।

जिस तरह हम रोज रोज एक ही खाना खा खाकर ऊब जाते हैं ठीक इसी तरह एक ही रेस्त्रां बार बार जाने से भी बोरियत होती है। सवाल है बोरियत से बचने के लिए क्या किया जाना चाहिए? आसान है, रेस्त्रां बदला जाए। हर बार कोई नया रेस्त्रां ट्राई करें। कहीं का नाश्ता तो कहीं का लंच। कहीं का डिनर भी आजमाया जा सकता है। ऐसा करने से आप नए नए जगहों के खाने से वाकिफ तो होते ही हैं साथ ही कौन सा बेहतर है, यह जानने में भी आपको मदद मिलती है। इसका एक लाभ यह भी है कि जब भी आपको अपनी गर्लफ्रेंड या ब्वायफ्रेंड को पटाना होगा तो आप झट से बेस्ट रेस्त्रां का नाम बोल सकते हैं। वहां के खाने की विशेषता गिनवा सकते हैं।

प्यार हर शहर की खासियत है। फिर चाहे वह स्थान विशेष ऐतिहासिक गतिविधियों के प्रचलित हो या फिर क्रांतिकारियों के लिए जाना जाता हो। यह ध्यान रखें कि प्यार हर शहर की चाह रही है। ऐसे में यदि आप अपने ही शहर के सभी रोमांटिक जगहों के बारे नहीं जानते तो जरा सोचिए कि आप जानते ही क्या हैं? आप अपने दोस्तों के बीच स्मार्टेस्ट कैसे साबित होंगे? चलिए तुरंत बस्ता उठाइये और शहर के मशहूर और कम जानने वाले रोमांटिक जगह सबकी तलाश करें। यही नहीं संभव हो तो अपने पार्टनर को भी घुमाइये।

आपको अगर लगता है कि अपने शहर में घूमने से आप नई नई कहानियां नहीं बना सकते। दूसरे शहरों में घूमने से ही कहानियां बनती हैं तो फिर आप सरासकर गलत हैं। वास्तव में अपने ही शहर में घूमकर भी आप अपनी कहानी का पात्र बन सकते हैं। वहां भी आपकी मुलाकात सैकड़ों अजनबियों से हो सकती है। वहां भी आपको सैकड़ों लोगों के अजीबो गरीब बातें सुनने को मिल सकती हैं। इतना ही नहीं उनकी गतिविधियां भी आपको हैरान कर सकती है। बस जरूरत इस बात की है कि आप अपने आंख, नाक और कान खुला रखें और शहर के सैर के लिए निकल पड़ें। यकीन मानिएं असंख्य कहानियां आपका इंतजार कर रही होंगी।

जब आप अपने शहर को नजदीक से जानने लगते हैं। जब आप उसके बारे में ऐसी बातें जान जाते हैं जिसे आप नहीं जानते थे, तो यकीनन आपको अपने शहर से प्यार होने लगता है। उसके प्रति सम्मान बढ़ जाता है।

अपने ही शहर में घूमने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां कम समय में ज्यादा जगहें घूमी जा सकती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से रिफ्रेश होने में भी मदद मिलती है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।