मैच्योर महिलाओं की ओर इसलिए आकर्षित हो रहे हैं पुरुष

पुरुषों का महिलाएं की ओर आकर्षण प्रकृतिक और पूरीतरह सामान्य है और इसके वैज्ञानिक और आध्यत्मिक प्रमाण हैं। लेकिन जब यह आकर्षण अपने से बड़ी उम्र की महिला की ओर हो तो ये खास बन जाता है। मर्द और औरत के उम्र में इस उम्र के अंतर के रिलेशनशिप बनते देखे जाना आज आम होता जा रहा है। लेकिन इसके क्या कारण हैं? क्या उम्र के साथ जहां खूबसूरती ढ़लती है, वहीं कुछ कारात्मक चीजें महिलाओं में बढ़ जाती हैं, जिन्हें शायद पुरुष नोटिस करते होंगे।... लेकिन जो भी हो, रिलेशनशिप बनाने से लेकर शादी करने तक में वे मैच्योर महिलाओं को तरजीह देने लगे हैं। लेकिन भला इसके अलावा, ऐसी क्या चीजें हैं जो उन्हें ऐसी महिलाओं की ओर आकर्षित करती हैं.... चलिये जानें

कुछ साइकोलॉजिस्ट ऐसा मानते हैं कि 45 से 50 की उम्र में उनमें सेक्स के प्रति उत्तेजना और समझ बढ़ जाती है और किसी कम उम्र महिला की तुलना में वे पुरुष को ज्यादा संतुष्ट कर सकती हैं। तो यह भी एक कारण है कि पुरुष मैच्योर महिलाओं प्रति आकर्षित होते हैं। वहीं कई शोध बताते हैं कि जहां पुरुष इंटीमेट होने में ज्यादा वक्त नहीं लगाते वहीं महिलाओं को इसके लिए वक्त चाहिए होता है। महिलाएं भी अपने से कम उम्र पुरुष की ओर अट्रैक्ट होती हैं क्योंकि वो अधिक ऊर्जावान होते हैं। इसके अलवा सेक्सुअल प्रेजेंटेशन महिलाओं के बेहद मायने रखती है, साथ ही वो फिजिकल और इमोशनल दोनों ही भावनाओं को बांटना करना चाहती हैं, इसलिए पुरुष-महिलाओं की उम्र का ये कॉम्बिनेशन परफेक्ट कहा जा सकता है।

समय और तजुर्बे के साथ मैच्योर महिलाएं जहां अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना सीख जाती हैं, वहीं वे मुश्किल परिस्थियों का भी अच्छे से सामना कर पाती हैं। कई मामलों में वो न सिर्फ अपने तजुर्बे की मदद लेती हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर इनके मसले भी ढूंढ निकालती हैं। जिससे कई जगहों पर पुरुष उनके साथ रिलैक्स महसूस करते हैं। ये भी उन्हें मैच्योर महिलाओं की ओर आकर्षित करता है।

मैच्योर महिला की ओर पुरुषों के आकर्षण के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ावों को सामना करते हुए वे इतनी ज्यादा कॉन्फिडेंट और स्टेबल बन जाती हैं और उनके साथ जीवन बिताना आसान होता है। भावनात्मक से लेकर वित्तीय, हर तरह की परिस्थिति को वे बहुत ही अच्छे से संभाल लेती हैं।

आज के तेजी से बदलते समय में किसी की उम्र का सही अंदाज़ा लगा पाना थोड़ा मुश्किल काम है, खासतौर से महिलाओं की। और वैसे भी आज के युवों के लिये जीवनसाथी की उम्र से ज्यादा असकी प्रतिभा और समझ और सूरत ज्यादा मायने रखती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।