इन कारणों से रात में खाना चाहिए हल्का खाना
रात को कम खाने की हिदायत आपने कई लोगों से सुनी होगी, लेकिन इसका कारण बहुत कम लोग ही बता पाते हैं। ऐसा क्यों है, इसके बारे में जानने के लिए इस स्लाइडशो को पढ़ें।

कई लोगों ने अब तक आपको रात को कम खाने की हिदायत दे दी होगी। लेकिन क्या कभी आपने इसके पीछे के कारणों को जानने की कोशिश की? हाल ही में हुई एक शोध से ये बात साबित हुई है कि आप कब, क्या और कितनी मात्रा में खाते हैं इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। केवल हेल्दी खाना खाना जरूरी नहीं है। खाने की मात्रा पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। जैसे की सुबह का ब्रेकफास्ट भरपूर होना चाहिए वहीं रात का खाना हल्का और सुपाच्य होना चाहिए।

रात को ज्यादा खा लेने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। रात को सही से नींद भी नहीं आती और खाना नहीं पचने के कारण सुबह पेट सही से हल्का भी नहीं हो पाता।

रात को ज्यादा खाना खाने से वजन बढ़ता है। क्योंकि रात का खाना खाने के बाद अमूमन लोग तुरंत ही सोने चले जाते हैं जिससे पाचन क्रिया के दौरान बर्न हुई कैलोरी और फैट चर्बी के रुप में शरीर में जमा होने लगती है।

रात को हल्का खाना खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। कोशिश करें कि रात का खाना थोड़ा जल्दी खाएं और खाने के एक-दो घंटे बाद ही सोएं।

रात को ऑयली और मसालेदार खाना खाने से खाना अच्छे से पचता नहीं। जिससे गैस और कब्ज की समस्या होती है। इन सारे परेशानियों से बचने के लिए रात को हल्का खाने की हिदायत दी जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।