किस करने से रिश्ते में मजबूती

किसिंग करना न सिर्फ प्यार के इज़हार का सबसे असरदार तरीका है बल्कि ये रिश्ते को भी मजबूत बनाता है। चुंबन क रना न केवल होठों का मिलन नहीं है, बल्कि ये दो दिलों का मिलन होता है। चुंबन केवल काम भावना से संबंधित नहीं है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी चुंबन का बेहद महत्व होता है। किसिंग करने से दो लोगों के बीच के रिश्ते को भावनात्मक मजबूती मिलती है। चलिये जानें कैसे किस करना आपके रिश्ते के लिये कैसे फायदेमंद है? Images source : © Getty Images
रिश्ते में सुरक्षा की भावना

किस करते हुए प्रेमी मूक तरीके एक दूसरे से अपनी भावनाएं एक दूसरे से शेयर करते हैं जो कि दूसरे किसी तरीके से इतने प्रभावी रूप में जाहिर नहीं की जा सकती हैं। किस करने से रिश्ते में सुरक्षा की भावना को बल मिलता है। साथ ही इससे प्यार में अंतरंगता बढ़ती है। Images source : © Getty Images
आपसी जुड़ाव की मजबूत भावना

किसी भी रिश्ते को मजबूत और प्यार और खुशियों से भरा रखने के लिये विश्वास, सुरक्षा और प्रेम का होना सबसे जरूरी होता है। किस करने से इस तीनों ही कारकों को बल मिलता है और आपसी जुड़ाव की मजबूत भावना पैदा होती है। यदि इसे सही तरीके से किया जाए तो यह दो आत्माओं का मिलन है। जिससे आप एक दूसरे से मजबूत जुड़ाव महसूस करते हैं। चुंबन करते रहने से Images source : © Getty Images
प्यार के इज़हार का असरदार तरीका

यूं तो अपने पार्टनर से प्यार का इज़हार करने के कई सारे तरीके हैं, लेकिन चुंबन इनमें से सबसे असरदार और कारगर तरीका है। आप अपने पार्टनर से कितना प्यार करते हैं इसे जाहिर करने के लिए सही समय पर एक कमाल का किस करना ही काफी होता है। यही नहीं अगर रिश्ते में रोमांस कम हो रहा है तो आपसी चुंबन जरूरी है।Images source : © Getty Images
तनाव को करे छू मंतर

दिन भर की थकान और तनाव को दूर करने के लिये कई बार आपके साथी की एक प्यार भरी किस ही काफी होती है। किस के दौरान शरीर में कोर्टिजोल का स्तर कम होता है, जिससे शरीर का तनाव दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह एक स्ट्रैस बस्टर की तरह काम करती है।Images source : © Getty Images