क्यों ज्यादा भाते हैं लंबे लड़के

लड़कियों के सामने जब बात लड़कों को पसंद करने की आती है तो उनकी पसंद की लिस्ट में अक्सर टॉल (लंबा) लफ्ज सबसे पहले होता है। यहां तक कि जिन लड़कियों का पहला ब्वॉयफ्रैंड लंबा हो, वो भी आप टॉल ब्वॉयफ्रेंड ही चा हता हैं। और हो भी क्यों ना, लंबा ब्वॉयफ्रैंड होने के कई फायदे जो होते हैं। तो चलिये आज आपको भी बताते हैं कि क्यों लड़कियों को लंबे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। Images source : © Getty Images
हग करने के लिये आदर्ष

लड़कियों का मानना होता है कि वे लंबे लड़को की बड़ी बाजुओं में फिट आएंगी। उनके हिसाब से लंबे ब्वॉयफ्रैंड को हग करना कमाल की फीलिंग होती है। लड़कियों के अनुसार जब भी वे अपने लंबे ब्वॉयफ्रैंड को हग करती हैं, उनकी हर्टबीट तेज़ हो जाती है और उन्हें कमाल का अहसास होता है। साथ ही हग करते समय लंबी वाजुओं में वे खुद को सभी तरफ से कवर महसूस करती हैं। Images source : © Getty Images
उनकी लंबाई के कई हैं फायदे

लंबे ब्वॉयफ्रैंड की शर्ट आपकी क्यूट ड्रेस बन जाती है। टॉल ब्वॉयफ्रैंड की शर्ट बहुत बड़ी-बड़ी होती हैं और खुद ब खुद लड़कियों के लिये एक प्यारी सी शॉर्ट ड्रेस का काम करती है। और एक बार ये ड्रेस हर लड़की जरूर पहनना चाहती है। इसके अलावा लंबे ब्वॉयफ्रैंड घर के बल्ब आराम से बदल सकते हैं, और किचिन में ऊंचाई पर रखे डब्बे भी उतार कर दे सकते हैं। Images source : © Getty Images
उनके साथ पहन सकती हैं हाई हील

लड़कियों को हाई हील्स पहनने का बेहद शौक होता है, लेकिन किसी एवरेज हाइट के ब्वॉयफ्रैंड के साथ वो 6 इंच की हाई हील पहन कर पार्टी में नहीं जा सकती हैं। वरना उनका एवरेज हाइट ब्वॉयफ्रैंड उनके कंधे पर आएगा। लेकिन लंबा ब्वॉयफ्रैंड होने पर 6 इंच की हाई हील पहन कर भी आप अपने ब्वॉयफ्रैंड से छोटी रहेंगी और आप एक क्यूट कपल नज़र आएंगे। Images source : © Getty Images
सुरक्षा की भावना के चलते

इस बात में कोई शक नहीं की बड़ी चीज़ बलवान नज़र आती है। अब इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण है यै कोई और, है तो ये बात सच ही। जब लड़की अपने लंबे ब्वॉयफ्रैंड के साथ होती है तो उसे साथ एक बॉडीगार्ड का अहसास होता है। तो ऐसे में भला कौंन लड़की नहीं चाहेगी कि उसे एक ब्वॉयफ्रैंड कम बॉडी गार्ड मिल जाए। Images source : © Getty Image