क्यों पसंद आते हैं लड़कियों को फनी लड़के, जानें 7 कारण
जो लड़के स्वभाव से फनी होते हैं, उन्हें लड़कियां बहुत पसंद करती हैं। ऐसे लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर ही होता है जिससे न सिर्फ स्कूल और कॉलेज गोइंग गर्ल उनकी तरफ आकर्षित होती हैं, बल्कि मैच्योर वर्किंग गर्ल्स भी उन्हें काफी पसंद करती हैं।

जो लड़के स्वभाव से मजाकिया होते हैं, उन्हें लड़कियां बहुत पसंद करती हैं। ऐसे लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर ही होता है जिससे न सिर्फ स्कूल और कॉलेज गोइंग गर्ल उनकी तरफ आकर्षित होती हैं, बल्कि मैच्योर वर्किंग गर्ल्स भी उन्हें काफी पसंद करती हैं। अक्सर ऐसे स्वभाव वाले लड़कों पर बहुत सी लड़कियों का सीक्रेट क्रश भी होता है। आइये जानते हैं वो कौन से 8 कारण हैं जिनकी वजह से लड़कियों की पहली पसंद मजाकिया स्वभाव के लड़के हो जाते हैं।
Image Source - Getty Images

किसी मजाकिया लड़के के साथ अगर कोई लड़की बाहर जाती है तो वो कभी बोर नहीं होती। उसके प्रैंक और प्रैक्टिकल जोक्स आपकी दिलचस्पी उसमें बनाए रखते हैं। किसी भी लड़की को इस तरह की डेट हमेशा याद रहती है और वो भविष्य में उस लड़के से बार-बार मिलना चाहेगी।
Image Source - Getty Images

मजाकिया लोगों के स्वभाव की एक खास बात ये भी होती है कि वो क्रिएटिव होते हैं। हर तरह का मजाक करने के लिए उनके पास बहुत किस्म की जानकारी होती है। ऐसे लोग बहुत लोगों की मिमिकरी करना भी जानते हैं। अब भला उनके इस टैलेंट पर लड़कियां कैसे फिदा नहीं होंगी?
Image Source - Getty Images

फनी लोग हमेशा किसी भी पार्टी की जान होते हैं। वो किसी भी अजीब परिस्थिति को अच्छा मजाक बना देते हैं। हो सकता है आप अपनी डेट को अजनबियों से भरे किसी हॉल में कुछ देर के लिए छोड़कर चली जाएं, लेकिन जब आप लौटें तो सब उसके जोक पर हंस रहे हों। मजाकिया लड़कों की यही बात सबसे अच्छी होती है कि वो बहुत सोशल होते हैं।
Image Source - Getty Images

कॉमेडियन लोगों के ऑब्जरवेशन स्किल्स बहुत अच्छे होते हैं। वो अपने आसपास के लोगों और चीज़ों को बहुत गौर से देखते और समझते हैं। तभी वो हमेशा किसी न किसी का मजाक उड़ा पाते हैं। आप एक बार उन्हें अपने घर ले जाइये और फिर देखिये, महीनों तक वो आपके घर की छोटी से छोटी चीज़ को लेकर आपका मजाक बनाते रहेंगे, और आपको हसाते रहेंगे।
Image Source - Getty Images

फनी लड़कों का स्वभाव आपको सिखाता है कि आप किस तरह से अपने ऊपर हंस सकती हैं। उनका व्यवहार आपको अपने ऊपर यकीन करना सिखाता है। जिस तरह से वो अपना मजाक बनाकर भी आपको हंसाता है, आप कॉन्शियस होना बंद कर देंगीं।
Image Source - Getty Images

मजाकिया लड़का आपके दोस्तों को तुरंत इम्प्रैस कर लेगा। आपके किसी दोस्त की पार्टी में अपने मजेदार जोक्स से सबको हंसाने में उसे बहुत मजा आएगा। उसका ह्यूमर उसे आपके दोस्तों का फेवरेट बना देगा। फिर देखिएगा, जब आपके दोस्त कोई आउटिंग का प्लान बनाएंगे तो किस तरह से आपको कहेंगे कि आप अपने उसी फनी बॉयफ्रेंड को साथ लाएं।
Image Source - Getty Images

किसी फनी शख्स से आप ज्यादा देर तक गुस्सा नहीं रह सकते। एक क्यूट हरकत और आपकी सारी उदासी छूमंतर। वो आपको इतना हंसाएगा कि आपके आंसू आ जाएंगे और हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाएगा।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।